Barabanki News... जिले के असंद्रा थाना क्षेत्र में शनिवार की सुबह हैदरगढ़-भिटरिया मार्ग पर भानपुर कोठी चौराहा के निकट बाइक सवार दो लोगों पर अचानक पेड़ की डाल टूटकर गिर गई। हादसे में 40 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि मृतक के 55 वर्षीय चाचा गंभीर रूप से घायल हो गए। उनका इलाज सीएचसी में किया जा रहा है।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक असंद्रा थाना क्षेत्र के खेवराज पुर मजरे टिकरा बबुआन निवासी 55 वर्षीय रामशरण अपने 40 वर्षीय भतीजे वीरेंद्र के साथ मोटरसाइकिल द्वारा सुमेरगंज बाजार आ रहे थे, तभी भानपुर चौराहे के निकट उसके ऊपर अचानक पेड़ की डाल टूट कर आ गिरी। दोनों बाइक समेत उसके नीचे दब गए। आसपास के दुकानदारों और अन्य लोगों ने मौके पर पहुंचकर डाल के नीचे दबे दोनों लोगों को बाहर निकाला। परंतु तब तक वीरेंद्र की मौत हो चुकी थी।
घटना की सूचना पर मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने मृतक को पोस्टमार्टम के लिए भेजवाने के साथ ही घायल को इलाज के लिए सीएचसी रामसनेहीघाट भेजवा दिया। जहां उसका इलाज जारी है। सड़क मार्ग के किनारे जर्जर पेड़ो से अक्सर ऐसी अनहोनी पीड़ादायक घटनाओं पर रोक लगाने के लिए वन विभाग और लोक निर्माण विभाग से ग्रामीणों ने हटवाएं जाने की मांग की है।
Barabanki News
Tree
branch
fell
bike
rider
died

0 टिप्पणियाँ