ताज़ा खबरें

7/recent/ticker-posts

Barabanki: असाध्य बीमारियों का इलाज होम्योपैथ में संभव- डॉ अविनाश

 

Barabanki News... आरोग्य रिसर्च फाउंडेशन के तत्वाधान में शनिवार को जिले के सुप्रसिद्ध होम्योपैथिक चिकित्सक डॉ अविनाश श्रीवास्तव की तरफ़ से निशुल्क जांच कर मरीजों की शारीरिक मानसिक स्थिति की जानकारी लेने के बाद निशुल्क दवा का विवरण किया गया। निशुल्क स्वास्थ्य शिविर को शुरू करने से पूर्व होम्योपैथी के जनक डॉ हनीमैन की प्रतिमा पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलित कर विधिवत् शिविर की शुरुआत देवा रोड स्थित गाधीं भवन में की गई। डॉ अविनाश ने बताया कि अधिकतर मामले अनियमित दिनचर्या एवं अनुचित खान पान की वजह से हो रहे हैं। 

थाइरॉइड, गठिया, रसौली, पेट की समस्या के साथ साथ मानसिक रोग और असाध्य बीमारियों का इलाज होम्योपैथ पद्दति से मरीज के शारीरिक और मानसिक लक्षणों के आधार पर दी जाती है होम्योपैथ ही ऐसी पद्धति है जिसमें मरीज पूरी तरह से क्योर हो सकता है। एक सवाल के जबाब में डा. अविनाश ने बताया कि होम्योपैथ धीरे धीरे काम करती है यह भ्रामक प्रचार है। यह कहा जाना ठीक रहेगा कि होम्योपैथ ही ऐसी पद्धति है जिसमें मरीज की बीमारियों का सही लक्षण जानकर इलाज किया जाता है। जिससे दवा तेजी से काम करती है और रोग को इस पद्धति से जड़ से खत्म किया जा सकता है। 

डॉ अविनाश ने बताया कि होम्योपैथ बड़ी पुरानी पद्धति है और इसमें असाध्य बीमारियों को ठीक करने की शक्ति होती है। लोग जब हर तरफ से हार जाते हैं, तो वह होम्योपैथ की शरण में आते हैं। तब तक बीमारी बहुत बढ़ चुकी होती है। यही कारण है कि मरीज को यह लगता है कि दवा धीमी गति से काम करती है, जबकि वास्तविकता यह है कि इस पद्धति में दवा जड़ पर जाकर काम करती है। निशुल्क शिविर में सैकड़ों की संख्या में मरीजों की काउंसलिंग कर दवा निशुल्क वितरित की गई।

Barabanki News
Treatment 
incurable diseases 
possible 
homeopath
Dr. Avinash

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ