ताज़ा खबरें

7/recent/ticker-posts

Barabanki: ट्रेलर में हवा भरते वक्त फटा टायर, एक की मौत

 

Barabanki News... जिले के रामसनेहीघाट तहसील क्षेत्र के भिटरिया-हैदरगढ़ मार्ग स्थित पंचर की दुकान पर ट्रेलर में हवा भरते समय टायर फटने से 35 वर्षीय चालक की मौत हो गई। 

 प्राप्त जानकारी के मुताबिक भिटरिया-हैदरगढ़ मार्ग पर नायरा पेट्रोल पंप के सामने स्थित अल्ताफ की पंचर की दुकान पर अरुण कुमार ट्रेलर में हवा चेक कराने पहुंचा, तो अल्ताफ ने हवा चेक करके स्टेपनी के टायर में हवा भरकर जैसे ही अरुण का सहयोगी चालक त्रिवेदीपुरवा मजरे सकतपुर का 35 वर्षीय राकेश उसे उठाने के लिए झुका, टायर तेज आवाज के साथ फट गया। आवाज इतनी तेज थी कि आसपास के लोग भी चौककर दौड़ पड़े। धमाके में राकेश गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे तत्काल इलाज के लिए सीएचसी ले जाया जा रहा था, परंतु उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। घटना से आसपास कोहराम मच गया।

Barabanki News
Tires 
burst 
filling 
trailer
dies

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ