ताज़ा खबरें

7/recent/ticker-posts

Barabanki: बोर्ड परीक्षा के दौरान इन लोगों को मिलेगी टोल टैक्स से छूट

 

Barabanki News.. यूपी बोर्ड के परीक्षार्थियों में लगे कर्मियों को टोल टैक्स में छुट के लिए डीएम शशांक त्रिपाठी ने जिले के तीनों टोल प्लाजा प्रबंधन को निर्देश जारी किए हैं। बोर्ड परीक्षा को संपन्न कराने वाले अधिकारी/कर्मी को अपना पहचान पत्र दिखाने पर टोल टैक्स में छूट मिल जाएगी।
24 फरवरी से 12 मार्च, 2025 के मध्य होने वाली हाईस्कूल इंटरमीडिएट परीक्षा 2025 के लिए निर्धारित 106 परीक्षा केंद्रों पर तैनात केंद्र संस्थापक बाह्य केन्द्र व्यवस्थापक,स्ट्रैटिक मजिस्ट्रेट, सेक्टर मजिस्ट्रेट जोनल मजिस्ट्रेट,प्रश्नपत्रों वाले स्ट्रांग रूम की सतत निगरानी टीम, सचल दल टीम एवं अन्य कर्मियों के सुविधा के दृष्टिगत जिलाधिकारी ने जनपद के 3 टोल प्लाजा अहमदपुर, हैदरगढ़ एवं रामनगर रोड, पर टैक्स से छूट प्रदान करने हेतु संबंधित को निर्देश जारी किया है। 

 उक्त निर्देश के क्रम में बोर्ड परीक्षा को संपन्न कराने वाले अधिकारी/कर्मी को पहचान पत्र के साथ परीक्षा केंद्र, ड्यूटी पदनाम बताने परीक्षा केंद्रों पर 20 फरवरी से 12 मार्च 2025 के मध्य आने जाने हेतु निःशुल्क आवागमन की सुविधा रहेगी। 

Barabanki News
people
toll tax 
exemption 
board examination

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ