ताज़ा खबरें

7/recent/ticker-posts

Barabanki: खड़ी बस में घुसी जा घुसी टैम्पो ट्रैवर, 4 की मौत, कुंभ से जा रहे थे अयोध्या

 

Barabanki News... जिले के लोनी कटरा थाना क्षेत्र में पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर रविवार की सुबह एक दुखद हादसा पेश आया है। यहां छत्तीसगढ़ से अयोध्या जा रही एक बस में पीछे से टेम्पो ट्रैवलर ने टक्कर मार दी। हादसे में 4 श्रद्धालुओं की मौत हो गई है। वहीं दर्जन भर लोग घायल हो गए हैं। घायलों को लखनऊ गोसाईगंज के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


 प्राप्त जानकारी के मुताबिक छत्तीसगढ़ से अयोध्या जा रही एक बस किसी खराबी के कारण सड़क किनारे खड़ी थी, तभी महाराष्ट्र से आ रही एक तेज रफ्तार मिनी बस (टैम्पो ट्रेवलर) पीछे से उसमें जा घुसी। टक्कर इतनी भयानक थी कि मिनी बस के परखच्चे उड़ गए। इस हादसे में चार लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि 19 लोग घायल हो गए।

   

हादसे के तुरंत बाद एक्सप्रेसवे पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय ग्रामीणों और पुलिस ने मिलकर घायलों को बस से बाहर निकाला। लोनीकटरा पुलिस के साथ-साथ एसपी दिनेश कुमार सिंह भी मौके पर पहुंचे और राहत-बचाव कार्य शुरू कराया। घायलों को लखनऊ के गोसाईगंज सीएचसी में भर्ती कराया गया, जबकि कुछ को गंभीर हालत में ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया है। 

 हादसे में महाराष्ट्र के नांदेड़ के रहने वाले दीपक, सुनील और महिला अनसूईया समेत चार लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि मिनी बस पूरी तरह चकनाचूर हो गई, और शवों को निकालने में घंटों का वक्त लगा। 

प्राथमिक जांच में पता चला है कि मिनी बस की रफ्तार काफी ज्यादा थी और संभवतः ड्राइवर को आगे खड़ी बस नजर नहीं आई। पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि कहीं ड्राइवर को झपकी तो नहीं आ गई थी। 

हादसे में बचे कई यात्री अभी भी गहरे सदमे में हैं। अयोध्या जा रहे श्रद्धालुओं की यह यात्रा मातम में बदल गई। घायलों के परिजन अस्पतालों में अपनों की सलामती की दुआ मांग रहे हैं। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को क्रेन की मदद से हटाकर यातायात बहाल कराया। प्रशासन ने मृतकों के परिजनों को मुआवजा देने का आश्वासन दिया है। वहीं, हादसे की गूंज पूरे इलाके में फैल गई और इस दर्दनाक दुर्घटना ने फिर से तेज रफ्तार और सड़क सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Barabanki News
Tempo Traver
entered 
standing bus
4 killed
Ayodhya 
going 
 Kumbh

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ