ताज़ा खबरें

7/recent/ticker-posts

Barabanki: नशीली दवाएं बेचने वाले दुकानदारों पर होगी सख्त कार्रवाई, DM ने नारकोटिक्स के सम्बंध में बैठक के दौरान दिए निर्देश

 

Barabanki News... कलेक्ट्रेट परिसर स्थित लोकसभागार में ज़िलाधिकारी शशांक त्रिपाठी ने गुरुवार को नारकोटिक्स के सम्बंध में ज़िला स्तरीय समिति की बैठक की। बैठक में जिलाधिकारीरी शशांक त्रिपाठी ने कहा कि दवा विक्रेता बिना डाक्टर के पर्चे के ऐसी दवा विक्रय न करें जो नशीली दवाओं की श्रेणी में आती हैं। 

 बैठक में ज़िलाधिकारी ने कहा कि दवा की दुकानों से ऐसी दवाओं की बिक्री करते हुए पाए जाने पर दुकानदार के विरूद्ध नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाए। ऐसे ड्रग्स की बिक्री रोकने के लिए निर्धारित क़ानूनी प्रक्रिया को कड़ाई से लागू किया जाए। ज़िलाधिकारी ने कहा कि मेडिकल कॉलेज, डिग्री कॉलेज आदि के परिसरों पर विशेष निगरानी रखी जाए। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि इन स्थानों समेत स्कूलों आदि में विशेष जागरूकता अभियान भी चलाया जाए। ज़िलाधिकारी ने बैठक में निर्देश दिए कि पूरे जनपद में अभियान चलाकर सुनिश्चित किया जाए कि अफीम की खेती के लिए जिनके पास लाइसेंस है और जितने रकबे के लिए लाइसेंस जारी हुआ है, वो उतने ही एरिया में अफीम की खेती करें। अनुमन्य क्षेत्र से अधिक क्षेत्र में अफीम की खेती करने वालों के ख़िलाफ़ अभियान चलाकर कड़ी कार्यवाही की जाए। 

 उन्होंने कहा कि निर्धारित नियम क़ानूनों के अंतर्गत ही अफीम की खेती हो। बैठक में ज़िलाधिकारी ने कहा कि एनडीपीएस के मामलों में पूरी सतर्कता के साथ और पुलिस प्रशासन से समन्वय स्थापित करते हुए कार्य करें। इस मौके पुलिस अधीक्षक श्री दिनेश कुमार सिंह, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ डीके श्रीवास्तव सहित नारकोटिक्स, आबकारी, औषिधि विभाग के सम्बंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Barabanki News
Strict action
taken 
shopkeepers 
selling 
drugs
DM 
instructions 
 meeting 
Narcotics

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ