ताज़ा खबरें

7/recent/ticker-posts

UP: 650 इंटर कॉलेज में रोज डेढ़ घंटे दी जाएगी स्किल ट्रेनिंग, अद्योगों से जोड़े जाएंगे छात्र

 

Lucknow News...व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास और उद्यमशीलता विभाग द्वारा प्रदेश के माध्यमिक विद्यालयों में अध्ययनरत छात्र एवं छात्राओं को कौशल प्रशिक्षण प्रदान करने के उद्देश्य से प्रोजेक्ट प्रवीण कार्यक्रम को वृहद स्वरुप में संचालित करने का निर्णय लिया है। विभाग के प्रमुख सचिव, डॉ0 हरिओम ने इस सम्बन्ध में प्रदेश के समस्त मण्डलायुक्त एवं जिलाधिकारियों को निर्देश जारी कर दिये हैं। 

प्रोजेक्ट प्रवीण कार्यक्रम के वृहद् स्वरुप में प्रदेश के समस्त जनपदों 650 राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में कक्षा 9 से 12 में अध्ययनरत विद्यार्थियों को प्रत्येक शिक्षण दिवस में डेढ़ घण्टे का कौशल प्रशिक्षण प्रदान किया जायेगा। आई0टी0, ब्यूटी एवं वेलनेस, ऑटोमोटिव, बैंकिग व फाइनेंस, कारपेट व हैण्डीक्रॉफ्टस, हेल्थकेयर, इलेक्ट्रानिक्स, टेलीकम्यूनिकेशन, मीडिया एवं एण्टरटेनेमेंट, पॉवर, रिटेल, खेल-कूद एवं पर्यटन से सम्बन्धित क्षेत्रों के कौशल पाठ्यक्रमों में अल्पकालीन कौशल प्रशिक्षण कार्यक्रम संचालित किये जायेंगे। डॉ हरिओम ने बताया कि प्रशिक्षण प्रदान किये जाने के लिये उ0प्र0 कौशल विकास मिशन में सूचीबद्ध प्रशिक्षण प्रदाताओं में से उच्च गुणवत्ता वाले प्रशिक्षण प्रदाताओं को चिन्हित करते हुये उन्हे विद्यालय आवंटित किये जाने का निर्णय लिया गया है। उन्होने बताया कि प्रोजेक्ट प्रवीण कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्र जीवन में कौशल के महत्व को विद्यार्थियों के मध्य ले जाना है, जिससे कि वे आने वाले समय में अपना रोजगार करें और देश-विदेश में बड़े उद्यमी के रुप में स्थापित हों। प्रोजेक्ट प्रवीण कार्यक्रम के अन्तर्गत सफलतापूर्वक प्रशिक्षण प्राप्त कर उत्तीर्ण होने वाले विद्यार्थियों को राष्ट्रीय स्तर का कौशल प्रमाण-पत्र भी प्राप्त होगा। 

डॉ0 हरिओम ने बताया कि प्रोजेक्ट प्रवीण कार्यक्रम के श्रेष्ठतम संचालन को ध्यान में रखते हुये विभाग द्वारा विस्तृत दिशा-निर्देश तैयार किये हैं, जिन्हे महानिदेशक, स्कूल शिक्षा, उ0प्र0 तथा मिशन निदेशक, उ0प्र0 कौशल विकास मिशन द्वारा संयुक्त हस्ताक्षर से जारी किया गया है। 

 प्रमुख सचिव डॉ0 हरिओम ने यह भी बताया कि उनके द्वारा समस्त जिलाधिकारियों को प्रेषित किये गये पत्र में प्रोजेक्ट प्रवीण कार्यक्रम का शुभारम्भ 04 मार्च को किये जाने हेतु निर्देशित किया गया है, जिसके अन्तर्गत प्रत्येक जनपद मुख्यालय पर भव्य कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा। इस कार्यक्रम में स्कूलों के विद्यार्थी, उद्योगों के प्रतिनिधि, जन-प्रतिनिधियों के साथ-साथ शिक्षा क्षेत्र के गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहेंगे। 

 डॉ हरिओम ने सम्बन्धित विभागों के अधिकारियों से अनुरोध किया है कि अपने स्तर पर प्रोजेक्ट प्रवीण कार्यक्रम के सफलतम क्रियान्वयन हेतु समस्त आवश्यक कार्यवाहियां पूर्ण करें तथा दिनाँकः 04 मार्च, 2025 को शुभारम्भ कार्यक्रम को पूर्ण तैयारी के साथ मनायें।

Lucknow News
Skill training 
half hours 
daily 
Inter College
students 
connected
industries

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ