ताज़ा खबरें

7/recent/ticker-posts

Barabanki: नगर में शुरू हुई शॉर्ट फिल्म "जायज" की शूटिंग

 

Barabanki News.. सार्थक एंटरटेनमेंट के बैनर तले शॉर्ट फिल्म जायज की शूटिंग सत्य प्रेमी नगर स्थित सभासद संघ के अध्यक्ष सुशील गुप्ता के आवास पर बृहस्पतिवार को की गई। नगर के नागेश्वर नाथ धाम व कैलाश आश्रम मंदिर परिसर में भी सीन फिल्माए गए। 


 फिल्म के निर्माता - निर्देशक एस ०के ०प्रसाद ने बताया कि इस फिल्म में मुख्य रूप से इस्लाम के कानूनों के बारे में उजागर किया गया है। उन्होंने बताया फिल्म की कहानी एक शादीशुदा फातिमा नाम की मुस्लिम औरत की है, जिसके लिए धर्म बहुत मायने रखता है और उसका शौहर एक हिंदू लड़की के प्रेम संबंध में लिप्त है। फिल्म मुस्लिम लड़की और हिंदू लड़के की प्रेम कहानी और लव जिहाद जैसे विषय को बहुत ही मार्मिक एवं खूबसूरत तरीके से आधे घंटे की इस फिल्म में प्रस्तुत किया गया है। फिल्म के मुख्य अभिनेता वैभव सिंह व अभिनेत्री गरिमा कपूर है। फिल्म का मुहूर्त शॉर्ट देवेन्द्र प्रताप सिंह ज्ञानू ने पूजा अर्चना कर एवं नारियल फोड़कर किया तथा फिल्म की शूटिंग अभिनेता व सभासद प्रतिनिधि देवेंद्र प्रताप सिंह"ज्ञानू "की देखरेख में की गई। फिल्म में सिनेमैटोग्राफी अनुज कुमार सह कैमरामैन मोहम्मद अरसलान सह निर्देशक अमित कुमार प्रसाद ने किया तथा प्रोडक्शन मैनेजर अनुज श्रीवास्तव, सुशील गुप्ता भी उपस्थित रहे।

Barabanki News
Shooting
short film
started 
city

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ