ताज़ा खबरें

7/recent/ticker-posts

Barabanki: शायर अंजुम बाराबंकवी ने जिले का बढ़ाया मान, "राम गज़ल" की PM मोदी ने की सराहना

 

Barabanki News... पूरी दुनिया में शायरी के जरिए जिले का नाम रौशन करने वाले शायर अंजुम बाराबंकवी ने सांप्रदायिक सौहार्द की एक ऐसी मिसाल पेश की है। जिसे के कायल विश्व नेता पीएम मोदी भी हो गए हैं। पीएम मोदी ने शायर अंजुम बाराबंकवी की सराहना की है।
दरअसल शायर अंजुम बाराबंकवी ने "राम गज़ल" की रचना की है। जिसे सुनकर पीएम मोदी अंजुम बाराबंकवी की गज़ल से काफी प्रभावित हुए हैं। उन्होंने गजल की सराहना की है और उन्हें पत्र भेजकर आभार ज्ञापित किया है। पीएम मोदी ने शायर अंजुम बाराबंकवी को भेजे पत्र में लिखा "स्नेहपूर्ण पत्र के माध्यम से अपने विचारों को मुझसे साझा करने के लिए आभार। अयोध्या धाम में प्रभु श्री राम लला की प्राण-प्रतिष्ठा के एक वर्ष पूर्ण होने पर अपनी प्रसन्नता को 'राम ग़ज़ल' लिखकर अभिव्यक्त करने के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद। 

 'राम ग़ज़ल' में प्रभु श्री राम के प्रति अपने प्रेम को आपने बहुत सुंदर ढंग से दर्शाया है। कहा भी गया है- 'रामो विग्रहवान् धर्मः' अर्थात प्रभु श्री राम साक्षात धर्म के, यानि कर्तव्य के सजीव स्वरूप हैं। हमारी संस्कृति के आधार प्रभु श्री राम से हमें विपरीत परिस्थितियों में भी धैर्य, दृढ़ता, साहस, सत्यनिष्ठा और समभाव रखते हुए जीवन में आगे बढ़ने की सीख मिलती है। 

 यह देखना सुखद है कि अयोध्या धाम में प्रभु श्री राम के भव्य मंदिर में उनके दर्शन के लिए देश-विदेश से अनेक श्रद्धालु बड़ी संख्या में पहुंच रहे हैं। आस्था और अध्यात्म के केन्द्रों के रूप में अयोध्या, प्रयागराज, वाराणसी व विन्ध्याचल सहित हमारे विभिन्न पावन स्थल स्थानीय अर्थव्यवस्था व रोजगार को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। 1111 अपनी समृद्ध विरासत पर गर्व के भाव के साथ अमृत काल में एक भव्य व विकसित भारत के निर्माण की दिशा में हम अग्रसर हैं। मुझे विश्वास है कि आप जैसे देशवासियों द्वारा किये जा रहे प्रयास राष्ट्र को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाएंगे। आपके अच्छे स्वास्थ्य व उज्ज्वल भविष्य की कामना सहित। 

 राम ग़ज़ल ———-////———- 
 डॉ० अंजुम बाराबंकवी 

 दूर लगते हैं मगर पास हैं दशरथ नन्दन 
मेरी हर साँस का विश्वास हैं दशरथ नन्दन 

दिल के काग़ज़ पे कई बार लिखा है मैंने 
इक महकता हुआ अहसास हैं दशरथ नन्दन 

 दूसरे लोगों के बारे में नहीं जानता हूँ 
मेरे जीवन में बहुत ख़ास हैं दशरथ नन्दन
 
और कुछ दिन में समझ जायेगी छोटी दुनिया
 हम ग़रीबों की बड़ी आस हैं दशरथ नन्दन 

आप इस तरह समझ लीजिए मेरी अपनी 
 ज़िन्दगी के लिये मधुमास हैं दशरथ नन्दन 

 ये जो दौलत है मेरे सामने मिट्टी भी नहीं 
मेरी क़िस्मत के मेरे पास हैं दशरथ नन्दन 

 मेरी ये बात भी जो चाहे परख सकता है 
सच के हर रूप के अक्कास हैं दशरथ नन्दन

Barabanki News
Shire
Anjum Barabankvi
increased 
district
PM Modi 
Ram Ghazal



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ