ताज़ा खबरें

7/recent/ticker-posts

Barabanki: संदिग्ध हालात में दुकानदार का शव मिलने से सनसनी, हफ्ते भर पहले पत्नी बच्चों के साथ चली गई थी मायके

 

Barabanki News... बाराबंकी। जिले के सफदरगंज थाना क्षेत्र के लक्षबर बजहा गांव में एक दुकानदार का शव मिलने से सनसनी फैल गई। हड़ंकंप मचने के बाद एसपी ने खुद फॉरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचकर लोगों से पूछताछ की है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी। मृतक के गले पर निशान बने हैं, जिससे उसकी हत्या की आशंका जताई जा रही है। 

प्राप्त जानकारी के मुताबिक सफदरगंज थाना क्षेत्र के लक्षबर बजहा गांव के 30 वर्षीय शिवमंगल चौहान पुत्र गुरुशरण चौहान बजहा चौराहे से रायपुर जाने वाले मार्ग पर स्थित अपनी दुकान में बीती रात सो रहे थे। शुक्रवार की सुबह शिवमंगल का शव उसी की दुकान के अंदर पड़ा मिला। मृतक के गले में निशान बना होने के कारण आशंका जताई जा रही है कि रात मे किसी ने गला कस कर उसकी हत्या कर दी है। लोगों के अनुसार मृतक नशे का आदी था। एक सप्ताह पूर्व मृतक की पत्नी रूबी अपने 10 वर्षीय यश एवं 8 वर्षीय अंश के साथ मायके चली गयी थी । 

घटना की जानकारी होने पर पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक अखिलेश नरायण सिंह, सीओ हर्षित चौहान, प्रभारी निरीक्षक सुधीर कुमार सिंह, प्रभारी निरीक्षक जैदपुर अमित प्रताप सिंह, प्रभारी निरीक्षक मसौली यशकांत सिंह ने फॉरेंसिक टीम के साथ घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Barabanki News
Sensation 
getting 
dead body 
shopkeeper 
suspicious 
circumstances,
maternal home 
week ago

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ