Barabanki News... महादेवा में चल रहे फाल्गुनी मेले में आऩे वाले श्रद्धालुओं के लिए पुलिस महकमा कोई कोर-कसर नहीं छोड़ रहा है। तमाम तरीके के सुरक्षा प्रबंधनों के साथ मंगलवार को मेला क्षेत्र में एंटी टेररिस्ट स्क्वाड (ATS) कमांडों का भ्रमण कराया गया है।
रामनगर थाना क्षेत्र के तहत महादेवा में लगने वाले महाशिवरात्रि (फाल्गुनी) मेला को सकुशल सम्पन्न कराने एवं श्री लोधेश्वर महादेव को जलाभिषेक हेतु भारी संख्या में आने वाले श्रृद्धालुओं/कांवडियों की सुरक्षा के दृष्टिगत एंटी टेररिस्ट स्क्वाड (एटीएस) के कमाण्डो द्वारा मेला क्षेत्र का भ्रमण किया गया।
इससे पहले रविवार को जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी ने पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह के साथ रेलवे स्टेशन, नये और पुराने बस अड्डे का निरीक्षण किय था। जिलाधिकारी ने सम्बंधित अधिकारियों को निर्देशित किया था कि अयोध्या और महादेवा जाने वाले यात्रियों/श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा जाए। बस अड्डे सहित रेलवे स्टेशन परिसर की नियमित साफ-सफाई कराई जाए। यात्रियों/श्रद्धालुओं के लिये पेयजल आदि की उपलब्धता सुनिश्चित रहे। जिलाधिकारी ने कहा था कि महादेवा जाने वाले काँवरियों की सुविधाओं के लिये रूट डाइवर्जन के अनुसार ही बसों का संचालन किया जाए। जरूरी स्थानों पर बैरिकेडिंग आदि लगाई जाए। पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह ने बताया था कि महादेवा जाने वाले श्रद्धालुओं/कांवरियों के लिये बुढ़वल चीनीमिल और बाराबंकी चौपुला के पास रूट डाइवर्जन, बैरिकेडिंग सहित पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गयी है।
Barabanki News
Security
system
Mahadeva
Phalguni
fair
ATS
commandons
visited

0 टिप्पणियाँ