Barabanki News...जनपद के आम,बेल,खरबूजा और तरबूज के प्रगतिशील किसान आदिल हसन के फार्म का गुरूवार को वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक डॉ केएन तिवारी एवं उप महाप्रबंधक विपणन राज्य कार्यालय इफको एसपी सिंह ने भ्रमण किया। भ्रमण के दौरान वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक डॉ केएन तिवारी एवं उप महाप्रबंधक विपणन राज्य कार्यालय इफको एसपी सिंह ने आम एवं बेल के बाग के पोषक तत्व प्रबंधन हेतु नैनो यूरिया,नैनो डीएपी, सागरिका तरल,बोरान,0:0:50 एवं अन्य उत्पाद प्रयोग की सलाह दी। इसके साथ बाग में आम व बेल के बड़े पेड़ में चारों तरफ़ तीन मीटर तक का थाला बना कर गोबर की खाद, सागरिका दानेदार, बोरान, नीम खली आदि के उपयोग करने की सलाह दी गयी।
इस दौरान आदिल हसन के खेत में हो रही खरबूजा एवं तरबूज की बुवाई हेतु नैनो डीएपी से बीज का उपचार भी किया गय। इससे अच्छा जमाव होगा। नैनो उर्वरकों के प्रयोग से रासायनिक उर्वरक प्रयोग आधा करके भी अधिक उपज ली जा सकती है। साथ ही उपज की गुणवत्ता में भी वृद्धि होती है। इस दौरान इफको किसान सेवा केन्द्र ग़ुलाम अब्दुल क़ादिर, एसएफए नीरज सिंह, मोमिन हसन,मो० शाजेब,मुश्लिम हसन, प्यारे लाल आदि किसान भाई की उपस्थिति रही।
Barabanki News
Scientists
visited
Adil Hasan
farm
necessary
advice

0 टिप्पणियाँ