ताज़ा खबरें

7/recent/ticker-posts

Barabanki: BJP पर SP विधायक का फिर बड़ा हमला, कहा- मनु विधान थोपना चाहती है सरकार

 

Barabanki News... बाबा साहब द्वारा बनाए गए देश के संविधान ने सदियों से सताए-दबाए गए लोगों के लिए सम्मान,धन धरती व राजपाट में हिस्सेदारी और बराबरी हासिल करने का रास्ता खोला है। संविधान लागू होने के बाद संघर्षों व कुर्बानियों के बल पर जो हक और हिस्सा हासिल हुआ है। केंद्र और प्रदेश की डबल इंजन की सरकार उसे पीडीए समाज से छीनने का काम कर रही है। संविधान को कमजोर कर मनु विधान थोपना चाहती है। उक्त विचार विकास खंड बंकी की ग्राम पंचायत पिपरतल्ला में क्षेत्र पंचायत निधि से बनी इंटरलॉकिंग सड़क का लोकार्पण करते हुए सदर विधायक धर्मराज सिंह उर्फ सुरेश यादव ने व्यक्त किए। 

विधायक धर्मराज ने आगे कहा कि सामाजिक न्याय की लड़ाई सबका मुल्क, आधुनिक, लोकतांत्रिक व विकसित मुल्क बनाने की लड़ाई है। सामाजिक न्याय के लिए जीवन के सभी क्षेत्रों धन, धरती और राजपाट में आबादी के अनुपात में हिस्सेदारी की गारंटी करनी होगी। वर्तमान केंद्र और प्रदेश की सरकार सामाजिक न्याय की घोर विरोधी हैं। वह सामाजिक न्याय के एजेंडे को पीछे धकेलने के लिए धर्म का राजनीतिक इस्तेमाल कर रही है। 

 इससे पहले विधायक धर्मराज ने प्रधान विनोद यादव द्वारा आयोजित कंबल वितरण कार्यक्रम में शामिल होकर जरूरतमंदों को कंबल वितरित किए। इस अवसर पर मुख्य रूप से सपा जिलाध्यक्ष हाफिज अयाज,नगर पालिका परिषद अध्यक्ष पति सुरेंद्र सिंह वर्मा,प्रीतम सिंह वर्मा,संतोष जायसवाल,दीपक गुप्ता,बाबुल मिश्रा,जयकिशन यादव बीडीसी, शिवा यादव बीडीसी, रमेश यादव प्रधान,कामता यादव,मो आफाक,विनय यादव सदर विधानसभा अध्यक्ष, विश्राम यादव, अजय यादव, सहजराम यादव, सुशील यादव, यूसुफ अब्दुल्ला समेत सैकड़ों स्थानीय लोग मौजूद रहे।

Barabanki News
SP MLA 
attack 
BJP
Government 
impose 
Manu Vidhan

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ