ताज़ा खबरें

7/recent/ticker-posts

Lucknow: विस चुनाव में खुद को मजबूत करने में जुटी RLD, शुरू किया सदस्यता अभियान

 

Lucknow News.... आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर राष्ट्रीय लोकदल अपनी स्थिति को और मजबूत करने में जुटा हुआ है। इसी कड़ी में बुधवार को पार्टी कार्यालय में भव्य सदस्यता ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। डॉ. सर्वेश त्रिपाठी और उनके सहयोगियों ने राष्ट्रीय सचिव अनुपम मिश्रा के नेतृत्व में पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर राष्ट्रीय महासचिव संगठन त्रिलोक त्यागी और प्रदेश अध्यक्ष रामाशीष राय समेत कई अन्य पार्टी कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। 

 

कार्यक्रम का  संचालन कार्यालय प्रभारी (राष्ट्रीय सचिव) विजय श्रीवास्तव ने किया। इसके अलावा, शरद वार्ष्णेय, श्रीचंद्र श्रीवास्तव, शैलेश सिंह जैसे कई वरिष्ठ नेता भी इस अवसर पर उपस्थित थे। समारोह के दौरान पार्टी के आगामी चुनावी रणनीति पर भी गहन चर्चा की गई।  राष्ट्रीय सचिव अनुपम मिश्रा ने बताया कि राष्ट्रीय लोकदल ने आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर अपने संगठन को और मजबूत करने के लिए नए सदस्य जोड़ने की प्रक्रिया तेज कर दी है। पार्टी के नेताओं ने इस बात पर जोर दिया कि आगामी चुनाव में पार्टी एक मजबूत स्थिति में रहेगी और जनता के बीच अपनी पकड़ को और अधिक सशक्त बनाएगी।

राष्ट्रीय सचिव अनुपम मिश्रा ने बताया कि राष्ट्रीय लोकदल ने आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर अपने संगठन को और मजबूत करने के लिए नए सदस्य जोड़ने की प्रक्रिया तेज कर दी है। पार्टी के नेताओं ने इस बात पर जोर दिया कि आगामी चुनाव में पार्टी एक मजबूत स्थिति में रहेगी और जनता के बीच अपनी पकड़ को और अधिक सशक्त बनाएगी।

Lucknow News
RLD
strengthening
assembly
election
membership
campaign
started

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ