ताज़ा खबरें

7/recent/ticker-posts

Barabanki: पुनिया ने कार्यकर्ताओं में भरा जोश, कहा-चुनावों के नतीजे से हताश होने की जरूरत नहीं

 

Barabanki New... कांग्रेस पार्टी की ताकत उसका समर्पित कार्यकर्ता है। जब तक हम जमीनी स्तर पर सक्रिय रहेंगे और जन समस्याओं के लिये संघर्ष करते रहेंगे, तब तक पार्टी को कोई कमजोर नहीं कर सकता। हम जनता के बीच बने रहें और बेरोजगारी, महंगाई, शिक्षा, स्वास्थ, महिला उत्पीड़न किसानों, दलितों तथा पुलिसया उत्पीड़न के मामलों को प्रभावी ढंग से उठाकर जनता के अधिकारों के लिये संघर्ष करते रहें, निश्चित रूप से हमें अपने हर मिशन में कामयाबी मिलेगी। 

 उक्त उद्वगार स्थानीय सांसद तनुज पुनिया ने रविवार को कांग्रेस कमेटी कार्यालय पर कांग्रेसजनों की आयोजित बैठक में व्यक्त किये। कार्यक्रम की अध्यक्षता कांग्रेस अध्यक्ष मोहम्मद मोहसिन तथा संचालन नगर अध्यक्ष राजेन्द्र वर्मा फोटो वाला ने किया, जिसमें विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व सांसद डॉ पीएल पुनिया जी मौजूद थे।

पूर्व सांसद डॉ पीएल पुनिया ने कांग्रेसजनों में नई ऊर्जा का संचार करते हुए कहा कि विधानसभा के चुनावों के नतीजे से हताश होने की जरूरत नहीं है। संगठन की मजबूती तथा बूथ पर अभेद व्यूह रचना से कोई भी चुनावी लड़ाई जीती जा सकती है। आज का समय डिजिटल प्रणाली का है, जिसमें हमारे सोशल मीडिया के कार्यकर्ता अहम भूमिका निभा सकते हैं।

 मेरा सोशल मीडिया के साथियों से अनुरोध है कि पूरी गम्भीरता के साथ डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पार्टी की विचारधारा, संदेश को वो जन-जन तक पहुंचाने में अपना योगदान दें, निश्चित रूप से आने वाला कल आप का है। कांग्रेस अध्यक्ष मोहम्मद मोहसिन ने सांसद तनुज पुनिया एवं पूर्व सांसद डॉ पीएल पुनिया का स्वागत करते हुये संगठनात्मक एकता और अनुशासन पर बल देते हुये कहा कि, वर्तमान समय में कांग्रेस पार्टी ही एक मात्र ऐसी पार्टी है जो देश के लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा की लड़ाई लड़ रही है। आज के समय में हमें जनता के बीच में पहुंचकर अपनी बात और पार्टी की नीतियों और विचारों को मजबूती के साथ रखना होगा। 

 कांग्रेस कार्यालय में आयोजित, बैठक में मुख्य रूप से सांसद तनुज पुनिया, पूर्व सांसद डॉ पीएल पुनिया, कांग्रेस अध्यक्ष मोहम्मद मोहसिन, राजेन्द्र वर्मा फोटोवाला, आर्दश पटेल, अमरनाथ मिश्रा, केसी श्रीवास्तव, अजय रावत, नेकचन्द्र त्रिपाठी, शबनम वारिस, अजीत वर्मा, मोहम्मद इरफान कुरैशी, मोहम्मद इजहार सिद्दीकी, सियाराम यादव, सुशील वर्मा, सुरेन्द्र मिश्रा, फरहान वारसी, अखिलेश वर्मा, फरीद अहमद, महेन्द्रपालवर्मा, सरवर सिद्दीकी, सौरभ पाण्डेय, मोइनुद्दीन अंसारी, सन्तशरण वर्मा, प्रशान्त सिंह, साईस्ता अख्तर, प्रीती शुक्ला, राधा रावत, राम हरख रावत, रामानुज यादव, नसरीन, विजय बहादुर वर्मा, इन्द्रेश वर्मा, शुभम मिश्रा सहित दर्जनों की संख्या में कांग्रेसजन मौजूद थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ