ताज़ा खबरें

7/recent/ticker-posts

Barabanki: रात में लखनऊ चले जाते हैं बिजली विभाग के जिम्मेदार, बढ़ रहा भ्रष्टाचार, CPI ने DM को दिया ज्ञापन

 

Barabanki News... भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (CPI) ने मध्यांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के अधिकारियों, अधीक्षण अभियंता और अधिशासी अभियंता के लखनऊ में रहने पर एतराज जाहिर किया है। CPI का आरोप है कि इस उदासीनता की वजह से विभाग में वित्तीय भ्रष्टाचार बढ़ रहा है। CPI की जिला कौंसिल ने डीएम को ज्ञापन देकर सभी के जिले में रहने के निर्देश जारी करने की मांग की है।
CPI की जिला काउंसिल की तरफ से दिए गए ज्ञापन के मुताबिक मध्यांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के अधीक्षण अभियंता, अधिशासी अभियंता और अधिकारीगण रात को जिला मुख्यालय पर नहीं रहते हैं। वो शाम को राजधानी लखनऊ चले जाते हैं। ऐसी स्थिति में वित्तीय भ्रष्टाचार, आय से अधिक संपत्ति व जनता के कार्यों में उदासीनता बरती जाती है। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के राज्य परिषद सदस्य रणधीर सिंह सुमन ने मांग की है कि अविलम्ब उनकी उपस्थिति सुनिश्चित कराई जाए, ताकि भ्रष्टाचार पर लगाम लगाई जा सके।

Barabanki News
Power departments 
Lucknow
night
corruption
increasing
CPI 
memorandum
DM

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ