ताज़ा खबरें

7/recent/ticker-posts

Barabanki: जिले में शूट हॉरर टेलीफिल्म 'कोहरा' का पोस्टर लॉन्च, देखें दमदार ट्रेलर

 

Barabanki News... जिले में बनी हॉरर टेलीफिल्म 'कोहरा' का ट्रेलर और पोस्टर मंगलवार को देवा रोड स्थित गांधी भवन में सामाजिक कार्यकर्ता प्रदीप सारंग ने लांच किया। पूजा फिल्म्स प्रोडक्शन के बैनर तले बना यह चलचित्र एक हॉरर टेलीफिल्म है और यह फ़िल्म पिछले काफी दिनों से चर्चा में है। अब इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। इसे यूट्यूब पर अनुष्का पांडे ऑफिशियल प्लैटफॉर्म पर 21 फरवरी को लॉन्च किया जाएगा। 

यह पहला मौका है जब जिले के एक दर्जन युवा कलाकारों ने इस मूवी में काम किया है और फिल्म की लगभग शूटिंग बाराबंकी और प्रयागराज में हुई है। पूजा पांडे फ़िल्म प्रोडक्शन व फिल्म की प्रोड्यूसर पूजा पाण्डेय के साथ साथ फिल्म का निर्देशन विशाल पाण्डेय द्वारा किया गया है। फिल्म की मुख्य भूमिका में अभिनेता अभिषेक कुमार, श्वेता शुक्ला, अंकुश शुक्ला, जितेंद्र कुमार, अनुष्का पाण्डेय, मुस्कान पाण्डेय , विशाल रॉक्स , सेजल , विशु सिंह , संजीव विनायक, निधि सिंह, श्रद्धा मिश्रा में दिखेंगे।

   

अन्य सहायक कलाकारों में राजनाथ वर्मा, सागर त्रिवेदी, अंश गुप्ता, देवेंद्र कश्यप, सानू खान ने अभिनय किया हैं। मुख्य अतिथि सामाजिक कार्यकर्ता प्रदीप सारंग का कहना है कि अक्सर किसी भी फिल्म का ट्रेलर या फिल्म आती है तो हमारे जहन में बड़े-बड़े कलाकार आने लगते हैं। जिले में बनी हुई हॉरर फिल्म कोहरा में स्थानीय कलाकारों को मौका मिलना एक अच्छी शुरुआत है। इस फिल्म में काम करने वाले उभरते हुए कलाकारों को जगह दी गई है जो आने वाले समय में बड़े पर्दे पर भी नजर आएंगे। फिल्म डायरेक्टर विशाल पाण्डेय ने बताया कि फिल्म कोहरा एक कहानी है इंसान के लालच की, मानवता को कुचलने की और भावनाओ को तार तार करने की। यह कहानी है मीरा के प्रतिशोध की। जिसमें एक भ्रष्ट बिल्डर के खिलाफ जब लोकतंत्र के चौथे प्रहरी की कलम चलती है तो उस पत्रकार की आवाज को कैसे दबाया जाता है और उसकी हत्या तक कर दी जाती है। 

 जिसका बदला उस पत्रकार की बहन मीरा कैसे लेती है और कैसे भ्रष्ट बिल्डर को बेनकाब करती है। पूजा फिल्म्स की संस्थापिका, लोक गायिका और प्रोड्यूसर पूजा पाण्डेय ने फिल्म कोहरा की स्क्रिप्ट लिखी है। उन्होंने बताया कि कोहरा एक मिस्ट्री (रहस्य) है। जिसे केंद्र में रखते हुए फिल्म की कहानी लिखी गई है। पूरी फिल्म में कोहरा की तरह ही रहस्य का धुंध छाया रहता है। इस फिल्म में जिले की उभरती प्रतिभाओं को अपना टैलेंट दिखाने को मौका दिया गया है। पूजा फिल्म्स अभिनय के क्षेत्र में पहला कदम बढ़ाने जा रहा है। जिसके लिए दर्शकों और बाराबंकी वासियों के प्यार आशीर्वाद की बहुत जरूरत है। हमारी कोशिश है लोगों को ये मूवी बहुत पसंद आएगी। आगामी 21 फरवरी को यू ट्यूब के अनुष्का पाण्डेय ऑफिशल पर यह टेलीफिल्म देख सकेंगे। इस मौके पर मुख्य रूप से इकरार अहमद, सोनू कुमार, सदानंद वर्मा, पाटेश्वरी प्रसाद आदि मौजूद रहे।

Barabanki News
Poster 
Shoot 
Horror 
Telefilm 
Kohra
launched
district
strong 
trailer

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ