Barabanki News... अपराधियों के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी है। इसी क्रम में बीती रात जिले के फतेहपुर इलाके में मोटरसाइकिल लूट से संबंधित और पूर्व में 25 हजार के इनामिया को पुलिस ने मुछभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। उसके पास एक अदद तमंचा बरामद किया गया है।
आपको बता दें कि जनपद में चोरी/लूट की घटनाओं पर अंकुश लगाने एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत 7 फरवरी को स्वाट/सर्विलांस तथा प्रभारी निरीक्षक फतेहपुर मय हमराह पुलिस बल के साथ तलाश वांछित/चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान सूचना मिली कि 25,000 रुपये का इनामिया बदमाश मोटर साइकिल से कस्बा फतेहपुर से रामनगर की तरफ जा रहा है। उसे पुलिस टीम ने रोकने का प्रयास किया, परन्तु बदमाश वाहन की गति तेज कर साढ़ेमऊ नहर पटरी की तरफ मुड़कर भागने लगा। पुलिस टीम द्वारा पीछा करते हुए रूकने को कहा गया, तो गिरफ्तारी से बचने हेतु बदमाश ने पुलिस टीम पर फायरिंग की। पुलिस टीम द्वारा की गई आत्मरक्षार्थ फायरिंग से बदमाश के पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया। घायल अभियुक्त सुरेन्द्र कुमार पुत्र चन्द्रशेखर निवासी नांदकुई थाना फतेहपुर को गिरफ्तार कर उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया। गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से एक अदद अवैध तमंचा .315 बोर मय एक खोखा व जिन्दा कारतूस .315 बोर व एक अदद स्पेलण्डर बरामद किया गया।
आरम्भिक जांच से ज्ञात हुआ है कि बरामद मोटर साइकिल स्प्लेण्डर अभियुक्त द्वारा दिनांक 9 जनवरी को थाना फतेहपुर क्षेत्रान्तर्गत जरखा नहर पटरी के पास हरीश कुमार पुत्र घूरू निवासी मिश्रीपुर थाना महगंवा जनपद लखनऊ से लूटकर भाग गया था। जिस सम्बन्ध में थाना फतेहपुर पर केस पंजीकृत है। अभियुक्त सुरेन्द्र कुमार उपरोक्त 5 फरवरी को कोतवाली नगर क्षेत्रान्तर्गत हुई कार लूट की घटना के सम्बन्ध में भी वांछित था। अभियुक्त द्वारा थाना जहांगीराबाद क्षेत्रान्तर्गत मोबाइल लूट के सम्बन्ध में पंजीकृत केस में पुलिस अधीक्षक द्वारा 25,000/- रुपये का पुरस्कार घोषित गया था।
Barabanki News
Police campaign
criminals
25 thousand
prize
arrested
robber
encounter

0 टिप्पणियाँ