Barabanki News...जिले के सतरिख, जैदपुर, सफदरगंज, फतेहपुर थाना क्षेत्रों में अनाज के गोदामों से चोरी करने वाले 03 अभियुक्तों को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। सतरिख थाना क्षेत्र में चोरी के कुछ ही देर के बाद पुलिस ने इन्हें धर दबोचा है। इनके पास से चोरी किया गया अनाज भी बरामद हुआ है।
पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि गुरूवार को सतरिख थाना क्षेत्र के नानमऊ गांव के वादी मनोज कुमार वर्मा द्वारा सूचना दिया गया कि मेरा गोदाम ग्राम नानमऊ में स्थित है। जिससे अज्ञात चोरों द्वारा लगभग 40 बोरी धान चोरी करके भागे हैं। उक्त सूचना पर थाना सतरिख पुलिस चोरों का पता लगाते हुए ग्राम नानमऊ पहुंची, तो राहगीर ने बताया गया कि बोरियों से लदा हुआ पिकप यहीं खड़ा था, जो अचानक तेज रफ्तार से नहर पटरी से भनौली की तरफ गया है। सतरिख पुलिस द्वारा तत्काल थाना जैदपुर पुलिस को सूचना दी गयी, जिस पर ग्राम पाटमऊ में पिकअप को थाना सतरिख तथा थाना जैदपुर पुलिस द्वारा दोनों तरफ से घेर लिया गया।
पिकअप से तीन बदमाश उतर कर भागते हुए गिरफ्तारी से बचने के लिये पुलिस टीम पर फायरिंग की गयी। पुलिस टीम द्वारा की गई आत्मरक्षार्थ फायरिंग में एक बदमाश के पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया। घायल अभियुक्त अमित कुमार वर्मा पुत्र सहजराम निवासी बरौलिया थाना बदोसराय व कृष्ण कुमार वर्मा पुत्र महेश प्रसाद निवासी गाढ़ा मऊ मजरे मोहम्मदपुर थाना सतरिख और मो0 अफजल पुत्र मो0 इस्लाम निवासी ढ़िडोरा थाना देवा को गिरफ्तार कर लिया गया। अभियुक्तगण के कब्जे से 02 अदद .315 बोर व दो अदद जिन्दा कारतूस व एक खोखा कारतूस एवं 12,300 रुपये, 40 बोरी धान, 06 बोरी सरसों मय पिकप बरामद किया गया। घायल अभियुक्त अमित कुमार वर्मा को उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया है। बरामद पिकअप वाहन संख्या UP 42 AT 0801 8 जनवरी को अयोध्या से चोरी की गयी थी, जिसके सम्बन्ध में थाना कोतवाली नगर जनपद अयोध्या में केस पंजीकृत है।
Barabanki News
Police
arrested
encounter
few hours

0 टिप्पणियाँ