Barabanki News... विकास पुरूष से सुविख्यात पूर्व केन्द्रीय मंत्री एवं समाजवादी पार्टी के संस्थापक सदस्य स्वर्गीय बेनी प्रसाद वर्मा ‘‘बेनी बाबू” की 85वीं जयन्ती मनाने की तैयारी को लेकर बुधवार को महाविभूति स्मृति समिति की बैठक हुई। बैठक में कार्यक्रम संयोजक ने बताया कि पूर्व केन्द्रीय मंत्री और जनपद के गौरव रहे स्व. बेनी प्रसाद वर्मा की जन्म जयंती भव्य रूप से मनाई जाएगी। जिसके अर्न्तगत 11 फरवरी को सरदार पटेल भवन परिसर, दशहराबाग में एक भव्य समारोह का आयोजन किया जाएगा। सायंकाल 6 बजे इस समारोह में अखिल भारतीय कवि सम्मेलन, विचार संगोष्ठी और सम्मान समारोह का आयोजन किया जायेगा। जिसमें देश के लब्ध प्रतिष्ठ कवि अपना काव्य पाठ करेंगे। जहां ख्यातिप्राप्त कवियों को सुनने का अवसर काव्य प्रेमियों को मिलेगा। साथ ही स्व. बेनी प्रसाद वर्मा की स्मृति को सहेजने और उनके विचारों के आदान प्रदान के लिए संगोष्ठी तथा साामजिक विभूतियों का सम्मान समारोह भी किया गया है।
संयोजक ने बताया कि स्व. बेनी प्रसाद वर्मा के सांस्कृतिक प्रेम और जनता से सीधे जुड़ाव के मद्देनजर समाजवाद की भावना का लोगों में संचार करने के लिए कवि सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। सरल, सहज ह्रदय के धनी, प्रखर वक्ता, मिलनानुसार, बाराबंकी को नित ऊंचाइयों की ओर अग्रसर करने वाले विकास पुरूष स्व. बेनी प्रसाद वर्मा की जयन्ती पर आयोजित यह कार्यक्रम केवल एक साहित्यिक आयोजन ही नही बल्कि जनता को साहित्य के माध्यम से जयन्ती मनाने का प्रेरणादायक तरीका है।
बेनी बाबू को समर्पित होगी ओपेन क्रिकेट लीग
पूर्व केन्द्रीय मंत्री स्व. बेनी प्रसाद वर्मा की 85वीं जयन्ती पर बाराबंकी जिला क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा जिला ओपेन क्रिकेट लीग का आयेजन कर रही है। इस टर्नामेंट में विजेता टीम को जेएसवी कप दिया जाएगा। लीग का आयोजन आगामी 08 फरवरी से शहर के के.डी सिंह बाबू स्टेडियम में होगा और समापन 11 फरवरी को किया जाएगा। जिला क्रिकेट एसोसिएशन की बैठक के दौरान लीग के आयोजन पर मंथन किया गया। इसके पूर्व संघ की बैठक में जिले के तमाम क्रिकेट खिलाड़ियों की मौजूदगी में इस जिला क्रिकेट ओपेन लीग के आयोजन और जेएसवी कप के लिए जिला स्तर की मजबूत टीम बनायी जाएगी। बैठक में जिला क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव डॉ. चौधरी अहमद जावेद, ऋषि वर्मा, ब्लाक प्रमुख रेनू दिनेश वर्मा, जतिन वर्मा, रवि वर्मा, राजेश अरोड़ा, चौधरी मोहम्मद कासिफ, चौधरी तालिब नजीब कोकब, आफाक अली आदि मौजूद थे।
Barabanki News
Poetry
flow
Beni Babu's
birth anniversary
many programs

0 टिप्पणियाँ