ताज़ा खबरें

7/recent/ticker-posts

Barabanki: प्रेमी के साथ मिलकर पति को मारने का बनाया प्लान, कराई मारपीट मौका पाकर स्टॉल से दबा दिया गला

 

Barabanki News.. जिले की सफदरगंज पुलिस ने शिवमंगल हत्याकाण्ड का अनावरण कर मृतक की पत्नी सहित कुल 02 हत्याभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है। इनके कब्जे से आलाकत्ल एक अदद स्टाल बरामद किया गया है। 

 आपको बता दे कि 6 फरवरी की रात में सफदरगंज थाना क्षेत्र के लक्षबर बजहा के शिवमंगल चौहान पुत्र गुरुचरन चौहन गांव के बाहर अपने खेत में बने कमरे में सोए थे, उनका शव 7 फरवरी की सुबह मिला था। तहरीर के आधार पर सफदरगंज थाने में केस पंजीकृत किया गया।

 मामले के खुलासे के लिए पुलिस अधीक्षक ने आवश्यक दिशा-निर्देश दिये थे। इसी क्रम में मंगलवार को सफदरगंज पुलिस टीम ने घटना का सफल अनावरण करते हुए हत्याभियुक्त मसौली थाना क्षेत्र के टेरासानी के मिथुन कुमार पुत्र जगदीश प्रसाद और मृतक की पत्नी रेखा उर्फ रूबी को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से निशांदेही से आलाकत्ल एक अदद स्टाल, मृतक की जैकेट का एक अदद बटन व एक अदद मोबाइल बरामद किया। 

 पूछताछ एवं जांच से ज्ञात हुआ कि अभियुक्त मिथुन व मृतक की पत्नी आपस में पूर्व से परिचित थे तथा विवाह से पूर्व एक-दूसरे से बात चीत करते थे। मृतक की पत्नी रेखा उर्फ रूबी की अपने पति से अनबन रहती थी तथा अक्सर मृतक द्वारा रेखा से मारपीट भी की जाती थी। रेखा उर्फ रूबी ने मिथुन के साथ मिलकर मृतक शिवमंगल की हत्या की योजना बनाई। योजनानुसार दिनांक 6/7 फरवरी की रात्रि को अभियुक्त मिथुन, शिवमंगल की दुकान में घुसकर मारपीट करने लगा तथा मौका पाकर एक स्टाल से शिवमंगल का गला कसकर हत्या कर दी गयी ।

Barabanki News
Plan
made
kill
husband
lover
strangled
chance

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ