ताज़ा खबरें

7/recent/ticker-posts

Barabanki: जनता संविधान और सामाजिक न्याय के प्रति जागरूक-पुनिया

 

Barabanki News... जय बापू, जय भीम, जय संविधान अभियान कांग्रेस पार्टी की एक महत्वपूर्णं पहल है। यह अभियान चलाकर कांग्रेस पार्टी न केवल महात्मा गांधी और डॉ अम्बेडकर के विचारों को सशक्त करती है बल्कि भारतीय लोकतन्त्र और संविधान की नींव मजबूत करने का सन्देश भी देती है। जनपद में आयोजित चौपालों की सफलता इस बात का प्रमाण है कि, जनता संविधान और सामाजिक न्याय के प्रति जागरूक है और इन मूल्यों की रक्षा के के लिये तत्पर है। 

 उक्त उद्वगार पूर्व सांसद डॉ पीएल पुनिया ने शनिवार को जय बापू, जय भीम जय संविधान कार्यक्रम के अर्न्तगत विकास खण्ड बंकी के कांग्रेस अध्यक्ष अखिलेश वर्मा द्वारा ग्राम बरौली एवं मनेरा में आयोजित चौपालों में व्यक्त किये। कार्यक्रम की अध्यक्षता कांग्रेस अध्यक्ष मोहम्मद मोहसिन तथा संचालन ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष अखलेश वर्मा ने किया। 111 कांग्रेस अध्यक्ष मोहम्मद मोहसिन ने कहा किन कांग्रेस पार्टी द्वारा राष्ट्रव्यापी स्तर पर जय बापू, जय भीम, जय संविधान अभियान चलाये जाने का मकसद भारतीय संवधिान की महत्ता, सामाजिक न्याय को बढ़ावा देना और लोकतान्त्रिक मूल्यों की रक्षा करना है, इस अभियान के माध्यम से कांग्रेस पार्टी महात्मा गांधी के अहिंसा और सत्याग्रह के सिद्धांतों तथा डॉ अम्बेडकर के समता और सामाजिक न्याय के विचारों को एकजुटता से प्रस्तुत करके जनता को संविधान के प्रति जागरूक कर रही है। 

 विकास खण्ड बंकी के ग्राम बरौली तथा मनेरा में अयोजित चौपालों में मुख्यालय से पूर्व सांसद डॉ पीएल पुनिया, कांग्रेस अध्यक्ष मोहम्मद मोहसिन, अखलेश वर्मा, आशाराम वर्मा, जगमोहन रावत, अजीत वर्मा, राशिद अली, राम हरख रावत, प्रदीप वर्मा, राम विलास गौतम, शिवचरन गौतम, विश्वनाथ वर्मा, दिलीप कुमार, दिनेश कुमार, उमेश रावत, नीरज कुमार शेषनाथ रावत, अजय रावत, मनीराम यादव सहित भारी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।

Barabanki News
People 
aware
constitution 
social justice
 Punia

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ