ताज़ा खबरें

7/recent/ticker-posts

Barabanki: जाम में फंसे मंत्री जी, प्रभारी निरीक्षक ने निकलवाया काफिला

 

Barabanki News... कुर्सी थाना और कस्बा में लगे जाम में रविवार को कैबिनेट मंत्री स्वातंत्र देव सिंह का काफिला फंस गया। नाराज कैबिनेट मंत्री ने एसपी को इसकी जानकारी दी। इसके बाद प्रभारी निरीक्षक ने मौके पर पहुंचकर मंत्री का काफिला महमूदाबाद के लिए रवाना करवाया। 1111 दरअसल लखनऊ-महमूदाबाद मार्ग के चौड़ीकरण का काम इन दिनों जोरो पर है। इसके साथ ही चार जनपदों का डायवर्जन होने के कारण लखनऊ-महमूदाबाद मार्ग पर अधिक वाहन होने के चलते गाड़ियां स्पीड नहीं पकड़ पा रही हैं। रविवार को प्रदेश सरकार के जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह कुर्सी विधायक साकेंद्र प्रताप वर्मा के महमूदाबाद स्थित घर पर उनके पिता के निधन पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा में जा रहे थे। कस्बा कुर्सी में धीमी गति से चल रहे गाड़ियों के बीच मंत्री का काफिला फंस गया। इस पर कैबिनेट मंत्री ने एसपी दिनेश कुमार सिंह को फोन पर जानकारी दी। जिसके बाद प्रभारी निरीक्षक कुर्सी ने मौके पर पहुंचकर मंत्री का काफिला महमूदाबाद के लिए रवाना कराया। 111 इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक अनिल सिंह ने बताया गोंडा, बलरामपुर, बहराइच और श्रावस्ती, चार जनपदों का डायवर्जन लखनऊ-महमूदाबाद मार्ग होने के चलते गाड़ियां स्पीड में नहीं चल पा रही है। रोड का चौड़ीकरण हो रहा है। जिससे जाम की समस्या बढ़ी है। Barabanki News Minister stuck jam inspector in charge convoy

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ