ताज़ा खबरें

7/recent/ticker-posts

Barabanki: मुसलमानों को बड़ी नसीहत दे गए महमूद मदनी, कहा-जुबान से नहीं, दिल से बदलने की जरूरत

 

Barabanki News... मदरसा जामिया अरबिया नुरुल उलूम जैदपुर में जलस ए दस्तार बंदी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की निजामत मौलाना असजद नदवी ने की। जलसे का आगाज, कारी मुदस्सिर और मौलाना कारी रियाज नदवी ने तिलावते कलामे पाक से की। इस मौके पर मुख्य अतिथि मौलाना महमूद मदनी मुफ्ती सलमान मंसूरपूरी, मौलाना अब्दुस सुबहान मौलाना जहगीर साहब, मौलाना फैयाज कासमी सहित अन्य ओलमाओं ने खिताब फरमाया। 

 इस मौके पर मौलाना महमूद मदनी ने कहा कि मुसलमान में बदलाव की जरूरत है। बदलाव जुबान से नहीं दिल से करने की जरूरत है। हमें अपने जलसे व शादियों में सादगी लाने की बहुत ही जरूरत है। कुरआने मुकद्दर अल्लाह की मुकद्दस किताब होने के साथ-साथ आखिरी किताब है। जो कभी खत्म होने वाली नहीं है। 

 इस दौरान कारी मोहम्मद उल्ला जमियत ज़िला सदर, मौलाना जमाल काशमी ज़िला सचिव, मौलाना सय्यद अब्दुल हमीद काशमी बंकी, मौलाना अजहर काशमी बंकी, मौलाना इम्तियाजुल हक काशमी,मौलाना,रफीक,साहब, कारी अब्दुर्रहीम, नजमुल हसन मास्टर शकील, मास्टर आशिफ फारूकी, नबी उल्ला,सहित अन्य लोग मौजूद थे। अंत में संचालक जियाउर्रहमान अंसारी द्वारा आये हुये सभी लोगों का शुक्रिया अदा किया गया।

Barabanki News
Mahmud Madani 
advice 
Muslims
heart
need 
change 
heart

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ