Barabanki News... जिले के रामनगर तहसील क्षेत्र के लोधेश्वर महादेव में चल रहे फाल्गुनी मेले में खाद्य सुरक्षा अधिकारी भगौती प्रसाद, खाद्य सुरक्षा अधिकारी डॉक्टर अंकिता यादव ने दुकानों का निरीक्षण किया। इस दौरान खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने दुकानदारों को मिठाई में किसी भी प्रकार के रंग के प्रयोग न करने की सख्त हिदायत दी। साथ ही साथ खाद्य पदार्थ को ढक कर बिक्री करने के निर्देश दिए। उन्होंने खाद्य पदार्थों में पेपर के उपयोग के लिए भी चेतावनी दी और कहा कि खाद्य पदार्थों में पेपर का उपयोग न किया जाए।
मेले में लगने वाली दुकानों पर बैठने वाले दुकानदारों को अपना आधार व दो फोटो सहित लाइसेंस बनवाने के लिए दुकानदारों को निर्देश दिए गए। जिसका आई कार्ड बनाकर दुकानदारों को दिया जाएगा। खान-पान की दुकानों पर साफ सफाई सहित स्वच्छ सामान की बिक्री करने का भी सख्ती से पालन करने का निर्देश दिया गया है। साथ ही दुकान खाद्य सामान बनाने वाले कारीगर व्यक्तियों को टोपी के साथ दुकान पर रहने की हिदायत दी गई। दुकानदारों को हिदायत दी गई रंग युक्त खाने का कोई सामान यदि पुनः दुकानों पर पाया गया तो सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। अपनी व श्रद्धालुओं के सुरक्षा हेतु साफ सफाई व स्वच्छ सामान की बिक्री की जाए जिससे आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की खान-पान में कोई समस्या ना उत्पन्न होने पाए। खाद्य सुरक्षा अधिकारी भगौती प्रसाद ने बताया सोमवार को मेरी टीम ने दर्जनों मिष्ठान की दुकान होटल आदि पर अभियान चलाया और सभी दुकानदारों को अपना लाइसेंस आईडी कार्ड बनवाने के लिए बताया गया है, जो बाराबंकी के किसी भी मेले में काम आएगा।
Barabanki News
Mahadeva
Phalguni Mela
Food Safety Officer
visited
strict
instructions
food vendors

0 टिप्पणियाँ