Lucknow news... लोनी अरबन मल्टी स्टेट क्रेडिट सोसाइटी (LUCC) के ब्रांड एबेस्डर अभिनेता श्रेयस तलपड़े ,आलोक नाथ समेत 7 लोगों पर राजधानी लखनऊ में धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। कोर्ट के आदेश पर सभी लोगों के खिलाफ गोमती नगर विस्तार थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है।
आपको बता दें कि LUCC कंपनी पर निवेश का झांसा देकर 9 करोड़ रुपए हड़पने का आरोप है। कंपनी के संचालक डॉक्टर उत्तम सिंह राजपूत,संजीव वर्मा, समीर अग्रवाल,शबाब हुसैन, आरके शेट्टी को भी इसमें आरोपी बनाया गया है। समीर अग्रवाल दुबई में छिपा है। एलयूसीसी कंपनी में ब्रांड एंबेसडर के तौर पर श्रेयस तलपड़े और आलोक नाथ को पेश किया गया था। उऩ पर 45 निवेशकों से 9 करोड़ 12 लाख रुपए हड़पने का आरोप लगाया है। एलयूसीसी का निदेशक डॉक्टर उत्तम सिंह राजपूत अब तक फरार है। गोमती नगर विस्तार पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच कर दी है।
आपको बता दें कि बाराबंकी में भी LUCC के सैकड़ों निवेशकों ने कंपनी के एजेंट्स पर धोखाधड़ी का आरोप लगाकर कई थानें में मुकदमे दर्ज कराए हैं।
Lucknow news
LUCC
brand ambassador
actor
Shreyas Talpade,
Alok Nath
fraud sued

0 टिप्पणियाँ