Barabanki News... BJP पिछड़ा वर्ग मोर्चा की प्रदेश कार्य समिति के सदस्य और समाजसेवी पंकज गुप्ता पंकी ने केंद्रीय बजट में 12 लाख तक की आय को कर से मुक्त करने के फैसले का स्वागत किया है। पंकी ने इसके लिए केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को धन्यवाद प्रेषित किया है और इसे एतिहासिक फैसला बताते हुए मध्यम वर्गीय परिवारों के लिए बड़ा तोहफा बताया है।
अपने जारी बयान में पंकज गुप्ता पंकी ने कहा कि भारत सरकार द्वारा बजट 2025 में पेश किया गया ऐतिहासिक कदम,जिसमें वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण जी ने 12 लाख तक की आय पर कोई आयकर नहीं लगाने की घोषणा की,सच में हमारे लिए एक तोहफा है। यह निर्णय न केवल नौकरीपेशा वर्ग,बल्कि छोटे व्यापारी और मध्यम वर्ग के लिए भी राहत देने वाला है। इस कदम से आर्थिक समृद्धि की दिशा में एक बड़ा कदम बढ़ाया गया है। अब लोग अपनी मेहनत की कमाई का सही उपयोग कर सकेंगे और जीवन स्तर को बेहतर बनाने के लिए और अवसर प्राप्त कर सकेंगे। हम सभी देशवासियों की ओर से,वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण जी को इस दूरदर्शी फैसले के लिए धन्यवाद।
आपको बता दें केंद्री वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शनिवार को केंद्रीय आम बजट पेश किया था, जिसमें मध्यम वर्ग को राहत देते हुए 12 लाख तक की आय को कर से मुक्त करने का एलान किया गया था।
Barabanki News
Income tax
12 lakhs
gift
middle class

0 टिप्पणियाँ