Barabanki News... जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी के सख्त निर्देशों के उपरांत जिले के अधिकारी जनता दर्शन की शिकायतों को प्राथमिकता के साथ निस्तारण की कार्यवाही में लगे हुए हैं। अधिकारी शिकायतों के निस्तारण में समयसीमा के साथ गुणवत्ता का भी ख्याल रख रहे हैं। शिकायतकर्ता से मोबाइल पर बातचीत करके अधिकारी फीडबैक भी ले रहे हैं। इसी क्रम में 07 फरवरी को जनता दर्शन की प्राप्त विभिन्न मामलों की सभी 10 शिकायतों का निस्तारण किया चुका है। जिसमें स्वास्थ्य विभाग, खंड विकास कार्यालय, पूर्ति विभाग, बिजली विभाग सहित तहसील स्तर सम्बंधी शिकायतें थीं। साथ ही 10 फरवरी की दो शिकायतें तहसील नबाबगंज से सम्बंधित थीं। उनका भी समयान्तर्गत निस्तारण किया जा चुका है। 11 फरवरी को स्वास्थ्य विभाग के अंतर्गत आयुष्मान कार्ड बनाने और जिला दिव्यांग विभाग से सम्बंधित पेंशन मामले की शिकायतों का भी निस्तारण किया जा चुका है।
13 फरवरी को डीएलसी अयोध्या से सम्बंधित ग्रेच्युटी निर्गत करने के लिये फरियादी ने जिलाधिकारी से गुहार लगाई। जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी ने शिकायत को गंभीरता से लेते हुए सम्बंधित अधिकारियों को त्वरित कार्यवाही के लिये निर्देशित किया। जिसके क्रम में शिकायतकर्ता सुरेश दत्त पांडेय पुत्र सुधाकर पाण्डेय के पक्ष में आदेशित 6 लाख ग्रेच्युटी की धनराशि का भुगतान सम्बंधित अधिकारियों द्वारा उसी दिन शाम को फरियादी (प्रार्थी) के खाते में एकाउंटपेई चेक के माध्यम से करते हुए शिकायत का निस्तारण कर दिया गया, वहीं 13 फरवरी की दो अन्य शिकायतों का भी निस्तारण किया जा चुका है। 14 फरवरी को आरएस घाट तहसील से सम्बंधित शिकायत का भी निराकरण किया जा चुका है।
Barabanki News
morning
gratuity
6 lakhs
received
DM

0 टिप्पणियाँ