Barabanki News... विकास खंड बंकी के स्वर्गीय बाबू राम सेवक यादव सभागार में शनिवार को क्षेत्र पंचायत की कार्य योजना की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में सदर विधायक धर्मराज सिंह उर्फ सुरेश यादव बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए।
इस अवसर पर विधायक धर्मराज ने अपने संबोधन में कहा कि तरक्की के लिए गांव सबसे पहली और छोटी कड़ी है। इसे मजबूत और समृद्ध बनाने में प्रधान और बीडीसी की जिम्मेदारी बनती है कि जनप्रतिनिधि होने के नाते अपना अपना सहयोग करें और अपने अपने क्षेत्र की समस्याओं को चिन्हित कर हमें अवगत कराएं। मेरा हमेशा से प्रयास रहा है कि हमारी विधानसभा का कोई भी क्षेत्र विकास कार्यों से अछूता न रहे। विधायक धर्मराज ने अपने वक्तव्य में ब्लॉक के अधिकारियों से अनुरोध करते हुए कहा कि गांव के जनप्रतिनिधियों के साथ शालीनता से सामंजस्य बैठाएं और इनकी समस्याओं जैसे जन्म प्रमाण पत्र,मृत्यु प्रमाण पत्र जैसी अनेक समस्याएं आती हैं। उनका जल्द-जल्द से निस्तारण कराने का प्रयास करें।
इस अवसर पर मुख्य रूप से ब्लॉक प्रमुख बंकी आशा यादव,बीडीओ बंकी संस्कृता मिश्रा,सदस्य विधान परिषद अंगद सिंह,जिला पंचायत सदस्य डॉक्टर हरिनाम वर्मा,जिला पंचायत सदस्य वासुदेव वर्मा समेत दर्जनों प्रधान,बीडीसी एवं ब्लॉक के अधिकारी गण मौजूद रहे।
Barabanki News
action plan
meeting
SP MLA
block officials
deceived
public
representatives
advice
village

0 टिप्पणियाँ