ताज़ा खबरें

7/recent/ticker-posts

Barabanki: DJ बजाने के विवाद में बारातियों को जमकर पीटा, दूल्हे की कार तोड़ी

 

Barabanki News... असंद्रा थाना क्षेत्र में बीती रात बारात में डीजे पर गाना बजाने को लेकर दो पक्षों के मध्य जमकर मारपीट हुई। इसमें आधा दर्जन लोग घायल हो गए। इस दौरान कई वाहनों के शीशे भी तोड़ दिए गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बिगड़ती स्थिति संभाली। घायलों को उपचार के लिए सीएचसी सिद्धौर ले जाया गया, जहां से दो घायलों को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। 

 घटना थाना क्षेत्र के साल्हाभारी गांव की है। जहां रघुनंदन वर्मा की पुत्री की बारात कोठी थाना क्षेत्र के जाफरपुर मजरे बिबियापुरघाट गांव से आई थी। गांव से करीब एक किलोमीटर दूर जमलापुर गांव स्थित मेला मैदान में बारातियों के रुकने की व्यवस्था थी‌। द्वारपूजा व जयमाल आदि की रस्म होने के साथ डीजे डांस देखने आए जमलापुर के रामू यादव और बारातियों के मध्य बज रहे गाने को लेकर कहासुनी हो गई। कहासुनी के बाद रामू वहां से चले गए। कुछ देर बाद वह अपने परिजनों के साथ फिर पहुंचे और बारातियों पर लाठी डंडे व बैट से हमला कर दिया। इससे बारात में भगदड़ मच गई। एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के लोगों को दौड़ा दौड़ाकर पीटा। 

 घटना में रंजीत वर्मा, शैलेंद्र, प्रवेश व परमानंद समेत आधा दर्जन बाराती चोटिल हुए हैं। इस दौरान दूल्हे की कार समेत कई वाहनों के शीशे भी तोड़ दिए गए। सूचना पर पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए सीएचसी सिद्धौर पहुंचाया। जहां चिकित्सक ने शैलेंद्र व प्रवेश को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। असंद्रा पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है ।

Barabanki News
dispute 
playing DJ
baraatis 
beaten up 
groom's 
car 
vandalized

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ