Barabanki News... पुलिस ने सफदरगंज थाना क्षेत्र में हुए पंकज हत्याकांड का खुलासा कर दिया है। पुलिस ने इस मामले में 5 लोगों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से 2 चार पहिया गाड़ियां बरामद हुई हैं। पंकज की हत्या 9 लोगों ने मिलकर की थी। जो खर्चे के पैसे कम पड़ने पर नये-नये लुटेर बने थे।
मामले का खुलासा करते हुए एएसपी अखिलेश नारायण सिंह ने बताया कि 27 जनवरी को सफदरगंज थाना क्षेत्र के दादरा गांव के प्रेमशंकर पुत्र स्व0 कालीचनण ने सफदरगंज थाने में सूचना दी कि उनका पुत्र पंकज कुमार (41) बुकिंग पर गाड़ी लेकर जाता है। 24 जनवरी को समय करीब 11:10 बजे अपनी अर्टिगा संख्या UP32VN6387 से सवारी लेकर गोरखपुर जाने को कह कर घर से निकला था, जो वापस लौटकर नहीं आया है। उक्त सूचना पर गुमशुदगी दर्ज कर गुमशुदा की तलाश हेतु स्वाट/ सर्विलांस सहित टीमों का गठन किया गया। जांच से ज्ञात हुआ कि थाना कोतवाली नगर के गदिया गांव के प्रमोद सैनी उर्फ सैमू पुत्र स्व0 नागेश्वर, राजू गौतम पुत्र भगवानदीन, मो0 हसीब पुत्र मो0 रईस, लखनऊ के इंदिरानगर थाना क्षेत्र के तकरोही का शुभम मिश्रा उर्फ शिंटू पुत्र राजेन्द्र मिश्रा निवासी तकरोही थाना इन्दिरानगर जनपद लखनऊ, बिहार के रोहताश जिले के चेनारी थाना क्षेत्र के शाहपुर का उदय प्रताप सिंह, चंदोली जिले के इलिया थाना क्षेत्र के बेरियारपुर गांव का आशुतोष पुत्र पंकज सिंह , देवरिया जिले के भटनी थाना क्षेत्र ने नौनापार का निकेत कुशवाहा पुत्र विजय कुशवाहा, कानपुर देहात जिले के अकबरपुर थाना क्षेत्र काशीराम आवास का गौरव सिंह पुत्र घनश्याम सिंह, बड्डूपुर थाना क्षेत्र के काजीबेहटा गांव का मो0 वसीम पुत्र मो0 यासीन, सुल्तानपुर जिले गोसाईगंज थाना क्षेत्र के टियरीमछलोरी गांव के नूरसीद पुत्र नूर मोहम्मद ने उपरोक्त अर्टिगा गाड़ी गोरखपुर के लिए बुक कराकर गुमशुदा पंकज कुमार उपरोक्त की रास्ते में हत्या करके इन्दिरा नहर में शव फेंक दिया गया। जिसके आधार पर सोमवार को सफदरगंज थाने में मुकदमा दर्ज किया गया। स्थानीय पुलिस द्वारा एसडीआरएफ टीम व स्थानीय गोताखोरों की मदद से शव की तलाश की जा रही है।
पुलिस टीम द्वारा मैनुअल इंटेलीजेन्स एवं डिजिटल डेटा की मदद से घटना का अनावरण करते हुए सोमवार को चंदोली जिले के इलिया थाना क्षेत्र के बेरियारपुर गांव का आशुतोष पुत्र पंकज सिंह , देवरिया जिले के भटनी थाना क्षेत्र ने नौनापार का निकेत कुशवाहा पुत्र विजय कुशवाहा, कानपुर देहात जिले के अकबरपुर थाना क्षेत्र काशीराम आवास का गौरव सिंह पुत्र घनश्याम सिंह, बड्डूपुर थाना क्षेत्र के काजीबेहटा गांव का मो0 वसीम पुत्र मो0 यासीन, सुल्तानपुर जिले गोसाईगंज थाना क्षेत्र के टियरीमछलोरी गांव के नूरसीद पुत्र नूर मोहम्मद को सफदरगंज चौराहा, रहरामऊ पुलिया के पास से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तगण के कब्जे से 02 अदद अर्टिगा वाहन (UP 32 NH 8092 व UP 32 VN 6387) व 01 अदद कम्बल पुराना इस्तेमाली बरामद किया गया।
111
पूछताछ एवं जांच से ज्ञात हुआ कि अभियुक्त उदय प्रताप नामी शिक्षा संस्थान का स्टूडेन्ट है,जो एम हाइट अपार्टमेन्ट, तिवारीगंज लखनऊ में किराये का मकान में रहता था और उसका रूम पार्टनर शुभम मिश्रा जोकि गाड़ी चलाने का काम करता है। उदय प्रताप का रिश्तेदार आशुतोष व आशुतोष का दोस्त निकेत दोनों अक्सर उदय से मिलने उसके रूम पर आते थे, जहां पर शुभम से जान पहचान हुई एवं अन्य अभियुक्त शुभम के मित्र हैं, जो सभी उदय के रूम पर एकत्रित होकर शराब पार्टी करते एवं साथ में घूमने जाया करते थे। अभियुक्तगण का शराब पार्टी व घूमने के खर्च में अत्याधिक व्यय होने लगा और रूपये की कमी को पूरा करने के लिए अभियुक्तगण ने योजनाबद्ध तरीके दिनांक 06.01.2025 को सुलतानपुर जाने के लिए अर्टिगा कार UP 32 NH 8092 बुक किया गया एवं जनपद रायबरेली में अर्टिगा कार लूटकर चालक को हाथ-पैर बांधकर फेंक कर चले गए, जिसके सम्बन्ध में थाना हरचन्द्रपुर जनपद रायबरेली में दिनांक 23.01.2025 को मु0अ0सं0 14/2025 धारा 310(2)/317(3) बीएनएस पंजीकृत किया गया। इस लूट की घटना में सफल होने पर अभियुक्तगण का मनोबल बढ़ जाने पर दिनांक- 24.01.2025 को पुनः कमता लखनऊ से एक अर्टिगा गाड़ी UP 32 VN 6387 गोरखपुर के लिए बुक किया गया जिसमें कुछ अभियुक्त बैठे गए एवं शेष अभियुक्त, अभियुक्त गौरव की अर्टिगा गाड़ी यूपी 32 एनएच 8092 से पीछा करने लगे और इन्दिरा नहर के रास्ते माती पुल के पास ड्राइवर पंकज की हत्या कर शव को नहर में फेंक कर गाड़ी लेके चले गए। चूंकि दिनांक 30.01.2025 को अभियुक्त प्रमोद सैनी, राजू गौतम, मो0 हसीब, शुभम मिश्रा, उदय प्रताप सिंह को उपरोक्त लूट की घटना में रायबरेली पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका था। इसलिए हम लोग डर गए और UP 32 VN 6387 गाड़ी को बेचने हेतु जैदपुर जा रहे थे कि रास्ते में पुलिस टीम द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया। अभियुक्तगण के आपराधिक इतिहास के बारे में जानकारी की जा रही है।
Barabanki News
Looter
meet
expenses
killed
robbery,
friends
caught

0 टिप्पणियाँ