ताज़ा खबरें

7/recent/ticker-posts

Barabanki: कैसे हुआ बस हादसा, बस ड्राइवर ने बताई आंखों देखी, पुलिस ने दर्ज किया केस

 

Barabanki News... जिले के लोनी कटरा थाना क्षेत्र में पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर रविवार की सुबह हुए दुखद हादसे के मामले में टेंपो ट्रैवलर के ड्राइवर के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। 

 आपको बता दें कि रविवार सुबह लोनीकटरा थाना क्षेत्र में पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर किमी. 21.6 के निकट बस संख्या CG 04 NB 3662 में ट्रैबुलर संख्या MH 38 X 3641 के चालक बिट्ठल शिंदे ने तेजी व लापरवाही से वाहन चलाते हुए टक्कर मार दी तथा मौके से भाग गया। उक्त सम्बन्ध में वादी गणेश इराय्या पुत्र गोदले निवासी छत्रपती चौक थाना भाग्य नगर जनपद नादेड, महाराष्ट्र की तहरीर के आधार पर लोनीकटरा थाने में बिट्ठल शिंदे के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कियाा गया है। 

 दरअसल छत्तीसगढ़ से अयोध्या जा रही एक बस संख्या CG 04 NB 3662 किसी खराबी के कारण सड़क किनारे खड़ी थी, तभी महाराष्ट्र से आ रही एक तेज रफ्तार मिनी बस (टैम्पो ट्रेवलर) MH 38 X 3641 ने पीछे से उसमें जा घुसी। टक्कर इतनी भयानक थी कि मिनी बस के परखच्चे उड़ गए थे। इस हादसे में चार लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि 19 लोग घायल हो गए।

 हादसे के तुरंत बाद एक्सप्रेसवे पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय ग्रामीणों और पुलिस ने मिलकर घायलों को बस से बाहर निकाला। लोनीकटरा पुलिस के साथ-साथ एसपी दिनेश कुमार सिंह भी मौके पर पहुंचे और राहत-बचाव कार्य शुरू कराया। घायलों को लखनऊ के गोसाईगंज सीएचसी में भर्ती कराया गया, जबकि कुछ को गंभीर हालत में ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया है। 

 हादसे में महाराष्ट्र के नांदेड़ के रहने वाले दीपक, सुनील और महिला अनसूईया समेत चार लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि मिनी बस पूरी तरह चकनाचूर हो गई, और शवों को निकालने में घंटों का वक्त लगा। 

 प्राथमिक जांच में पता चला है कि मिनी बस की रफ्तार काफी ज्यादा थी और संभवतः ड्राइवर को आगे खड़ी बस नजर नहीं आई। पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि कहीं ड्राइवर को झपकी तो नहीं आ गई थी।

 हादसे में बचे कई यात्री अभी भी गहरे सदमे में हैं। अयोध्या जा रहे श्रद्धालुओं की यह यात्रा मातम में बदल गई। घायलों के परिजन अस्पतालों में अपनों की सलामती की दुआ मांग रहे हैं। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को क्रेन की मदद से हटाकर यातायात बहाल कराया। प्रशासन ने मृतकों के परिजनों को मुआवजा देने का आश्वासन दिया है। वहीं, हादसे की गूंज पूरे इलाके में फैल गई और इस दर्दनाक दुर्घटना ने फिर से तेज रफ्तार और सड़क सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Barabanki News
bus accident 
happened
driver
eyes
police 
registered
case

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ