Ghazipur News... जिले के मनिया गांव की 8 साल की लुबना खान ने अलीगढ़ के मदरसा जामिया इस्लामिया ताज-उल-उलूम से हाफिज-ए-कुरान बनकर एक बड़ी मिसाल कायम की है। लुबना के इस कामयाबी पर उनके परिवार, मदरसे के शिक्षक, और पूरे गांव ने खुशी का इजहार किया।
मदरसे के मुफ्ती अकरम और कारी जहीर ने बताया कि लुबना की मेहनत और लगन ने उन्हें इस मुकाम तक पहुंचाया। लुबना के पिता मजहर अली ने अपनी बेटी को मदरसे में दाखिला दिलाते समय उम्मीद जताई थी कि वह कुरान को हिफ्ज़ कर लेगी, और आज यह सपना पूरा हो गया।
लुबना की मां महजबीन ने मीडिया से बातचीत में अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहा, "मैं बहुत खुश हूँ और दुआ करती हूँ कि मेरी बेटी आगे भी नेक राह पर चले और दूसरों के लिए प्रेरणा बने।" लुबना की इस उपलब्धि पर पूरे गांव में खुशी का माहौल है, और लोग उन्हें मुबारकबाद दे रहे हैं।
Ghazipur News
Hafiz-e-Quran
Lubna

0 टिप्पणियाँ