Barabanki News... यूनानी चिकित्सा कई संस्कृतियों की विरासत का हिस्सा है इस विरासत को संजोए रखना हम सब की नैतिक जिम्मेदारी आप सब की मेहनत परिश्रम से यूनानी चिकित्सा आज भी लोगों की जान बचाने मे अहम भूमिका निभा रही है।
उक्त विचार समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव पूर्व कैबिनेट मंत्री अरविंद कुमार सिंह गोप ने बाराबंकी यूनानी डॉक्टर एसोसिएशन द्वारा यूनानी चिकित्सा पद्धति के जनक हकीम मोहम्मद अफजल खान जी की जन्म जयंती पर रेलवे स्टेशन रोड स्थित देसी ऑन होटल के सभागार में आयोजित विचार गोष्ठी एवं सम्मान समारोह में उपस्थित होकर यूनानी चिकित्सा पद्धति से इलाज करने एवं यूनानी चिकित्सा को बढ़ावा देने में उत्कृष्ट योगदान करने वाले चिकित्सक बंधुवों को अंग वस्त्र भेंट कर सम्मानित करते हुए व्यक्त किये
पूर्व मंत्री ने आगे कहा कि समाज स्वास्थ्य की सुरक्षा के लिए डॉक्टर मानसिक और भावनात्मक रूप से सहायता करते हुए रोगियों को स्वस्थ करने में अपनी पूरी ऊर्जा लगा देते इसीलिए डॉक्टर को भगवान का दूसरा रूप कहा गया आप सब जिस प्रकार मरीज की देखरेख करते हैं उसके लिए आप सब की जितनी भी सराहना की जाए वह कम है।
यूनानी डॉक्टर एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने गोप को अंग वस्त्र और प्रतीक चिन्ह भेद कर सम्मानित किया। इस अवसर पर डॉ रवि आहूजा, डॉ महावीर जैन, डॉक्टर खालिद, डॉक्टर जमाल, डॉक्टर फारूक, डॉ मोहम्मद सलीम, डॉक्टर सईद रहमान, नवीन सेठ, डॉक्टर अबूबकर, डॉक्टर एम एस सिद्दीकी, डॉक्टर रूबी सिद्दीकी, डॉ जावेद आलम सहित जनपद के विभिन्न क्षेत्र से आए डॉक्टर और संस्था के पदाधिकारी मौजूद रहे।
Barabanki News
Unani medical
important
role
saving
lives
people

0 टिप्पणियाँ