Barabanki News.. जिले की रामसनेहीघाट पुलिस ने फर्जी हिन्दुस्तान मार्केंटिंग कंपनी बनाकर लोगों के साथ ठगी करने वाले अन्तर्राज्यीय गिरोह का खुलासा किया है। पुलिस ने गिरोह के 12 सदस्यों को गिराफ्तार किया है। इऩके कब्जे से कब्जे से भारी मात्रा में कूटरचित पम्पलेट, 101 अदद एलईडी टीवी, लैम्प, साड़ियां व नकदी बरामद की गई हैं।
मामले का खुलासा करते हुए एएसपी साउथ अखिलेश नारायण सिंह ने बताया कि जनपद में धोखाधड़ी/ठगी करने वाले अपराधियों के विरुद्ध अभियान चलाकर लगातार कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में रामसनेहीघाट पुलिस टीम ने मैनुअल इंटेलीजेन्स के आधार पर मंगलवार को 12 अभियुक्तों बिहार के सीतामढ़ी जिले के शुप्पी थाना क्षेत्र के मलाई टौला गांव का बिजली साहनी पुत्र जगदीश साहनी, बिहार के शिवहर जिले के पुरनहिया थाना क्षेत्र के वसंत जगजीवन गाव के नरेश साहनी पुत्र मंजू साहनी, बिहार के सीतामढ़ी जिले रीगा थाना क्षेत्र के बुनियादी टोला वार्ड 10 के रंजीत कुमार पुत्र उमेश, बुिार के सीतामढ़ी जिले के शुप्पी थाना क्षेत्र के अखता वार्ड नं 2 के बब्लू कुमार पुत्र जिनीश महतो, बिहारी के मोतीहारी जिले के ढ़ाका थाना क्षेत्र का खरिहनिया मलाईटोला का रमेश साहनी पुत्र रामचन्दर साहनी, बिहार के सीतामढ़ी जिले के बेलसन थाना क्षेत्र के भंडारी गांव के धर्मेन्द्र कुमार पुत्र शत्रोहन महतो, सीतमढ़ी जिले के शुप्पी थाना क्षेत्र के अकता मलाई टोला के नवीन साहनी पुत्र बैजनाथ साहनी, बिहार के सीतामढ़ी जिले के शुप्पी थाना क्षेत्र के अखता मलई टोला के मंजू साहनी पुत्र हरेन्द्र साहनी, बिहार के सीतामढ़ी जिले के शुप्पी थाना क्षेत्र के अखता गांव के सुकन महतो पुत्र स्वरूप महतो, बिहार के सीतामढ़ी जिले बगड़निया थाना क्षेत्र अखता मलाई के पप्पू कुमार महतो पुत्र बच्चन महतो निवसी, बिहार के मुजफ्फरपुर अहिमापुर थाना क्षेतच्र के वसेलुहा पैगंबरपुर के अजीत कुमार पुत्र प्रमोद पासवान और बिहार के ही पूर्वी चंपारण मोतीहारी जिले के पताही थाना क्षेत्र के सुगामीपुर गांव जग्गू कुमार पुत्र शम्भू साहनी को गिरफ्तार कर कब्जे/निशांदेही से 20 अदद कूटरचित पम्पलेट, 5050 अदद कूपन, 218 अदद साड़ी, 101 अदद सूर्या व जैको कम्पनी एलईडी टीवी, 50 अदद लैम्प, 50 अदद हाट केस, 48,350/- रूपये नगद, 04 अदद मोटरसाइकिल बरामद किया गया।
पूछताछ एवं जांच में ज्ञात हुआ कि अभियुक्तगण का एक गिरोह है जो फर्जी हिन्दुस्तान मार्केटिंग कम्पनी बनाकर उसके कूपन व पम्पलेट के माध्यम से आमजन को प्रलोभित कर उन्हें ठगी का शिकार बनाते हैं। अभियुक्तगण द्वारा गांव-गांव जाकर हिन्दुस्तान मार्केटिंग कम्पनी को रजिस्टर्ड कम्पनी बताकर 7500 रुपये कीमत की साड़ियां खरीदने पर उसके साथ प्राप्त 04 कूपनों को स्क्रैच करने पर सूर्या व जैको कम्पनी की एलईडी टीवी, लैम्प, हॉट केश आदि ब्राण्डेड एवं महंगा सामान ईनाम के तौर पर प्राप्त होने का का प्रलोभन दिया जाता है किन्तु कूपन के माध्यम से मिलने वाला सामान नकली कम्पनी होता है। अभियुक्त बिजली साहनी पूर्व में जनपद कानपुर में एक दुकान पर काम करता था, वहीं से नकली व सस्ता सामान, कूटरचित कूपन व पम्पलेट खरीद कर लाने के पश्चात अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर अलग-अलग क्षेत्रों में जाकर ठगी का कार्य किया जाता है। अभियुक्तगण अहमदपुर टोल प्लाजा के पास एक किराए का हाल लेकर रह रहे थे। अभियुक्तगणों के आपराधिक इतिहास के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी की जा रही है।
Barabanki News
Greed
big
reward
coupon
selling
saree
fake
company
gifts

0 टिप्पणियाँ