ताज़ा खबरें

7/recent/ticker-posts

Barabanki: देश की संपत्ति को पूंजीपतियों के हाथ बेच रही सरकार-सुरेश

 

Barabanki News...विकास खंड बंकी पिपरतल्ला गांव में सपा जिलाध्यक्ष हाफिज अयाज की अध्यक्षता में समाजवादी पीडीए जन चौपाल का आयोजन किया गया। चौपाल में बतौर मुख्य अतिथि सदर विधायक धर्मराज सिंह उर्फ सुरेश यादव ने शिरकत की। 

 इस दौरान विधायक धर्मराज ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार सर्वसमाज की विरोधी सरकार है, जो सिर्फ और सिर्फ कुछ कॉरपोरेट घरानों के हाथो की कठपुतली बन कर कार्य कर रही है और देश की संपत्तियों को उन पूंजीपतियों के हाथो बेच रही है। 

 विधायक धर्मराज ने कहा कि सरकार गरीबों का हक छीनकर उनका शोषण करना चाहती हैं। आज की युवा पीढ़ी को बाबा साहब की जीवनी उनके त्याग व समर्पण को पढ़ने व समझने की जरूरत है। बाबा साहब ने देश को संविधान देकर एक सशक्त राष्ट्र का मार्ग प्रशस्त किया। उन्होंने दलितों,पिछड़ों,असहाय वर्ग को समाज की मुख्यधारा से जोड़ने के साथ सभी को एक साथ बराबरी पर लाने का प्रयास किया, लेकिन आज सत्ता में बैठे लोग ऐसे महापुरुषों का लोकतंत्र के मंदिर में अपमान करते है बीजेपी की प्रवृत्ति ही महापुरुषों का अपमान करना है। 

विधायक धर्मराज ने कहा कि केंद्र और प्रदेश की सरकार जनता को ठगने और छलने का काम कर रही है। जनता का ध्यान मुद्दों से भटकाने के लिए तरह तरह के हथकंडे अपनाए जा रहे हैं, लेकिन आप सभी को सड़क,स्वास्थ्य,शिक्षा और महंगाई जैसे मुद्दों के प्रति सजग रहना है और संगठित रहना है। पूर्व ब्लॉक प्रमुख सुरेंद्र सिंह वर्मा अपने संबोधन में कहा कि पीडीए चौपाल का मकसद पीडीए समाज को संगठित कर उसको उसके अधिकार दिलाना है। जिससे देश और प्रदेश में खुशहाली आए और पीडीए समाज तरक्की कर सके। 

 इस अवसर पर मुख्य रूप से कार्यक्रम के आयोजक विनोद यादव प्रधान,प्रीतम सिंह वर्मा कोषाध्यक्ष,कामता प्रसाद यादव जिला उपाध्यक्ष,नसीम कीर्ति जिला उपाध्यक्ष,मो आफाक,पूनम यादव जिलाध्यक्ष महिला सभा, प्रवीन यादव पम्मू जिलाध्यक्ष लोहिया वाहिनी,रामचंद्र यादव बाबू जी,मो कलाम ब्लॉक अध्यक्ष बंकी,,कमलेश रावत ब्लॉक अध्यक्ष देवा,विनय यादव विधानसभा अध्यक्ष,संतोष जायसवाल नगर अध्यक्ष,डॉक्टर भूपेंद्र वर्मा,रमेश यादव गुड्डू प्रधान, सिप्पू प्रधान,दीपक गुप्ता,सहजराम यादव,जय किशन यादव बीडीसी, शिवा यादव बीडीसी, हरिकरन यादव मोरैला प्रधान, बाबुल मिश्रा,अजय यादव,नन्हे लाल गौतम,अनिल गौतम,सुमन यादव समेत सैकड़ों स्थानीय लोग मौजूद रहे।

Barabanki News
Government 
selling
property
country 
capitalists
Suresh

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ