Barabanki News.. उत्तर प्रदेश किसान सभा की जिला इकाई ने शनिवार को सांसद तनुज पुनिया को किसानों की समस्याओं को लेकर प्रधानमंत्री को संबोधित 6 सूत्री ज्ञापन सौंपा इसके बाद प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के जिला सचिव बृजमोहन वर्मा ने कहा कि यह सरकार किसानों के कृषि बजट में कमी करके व किसानों को दी जाने वाली एमएसपी की गारंटी कानून न लागू करके किसानों के साथ छलावा कर रही है।
भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के राज्य कार्यकारिणी सदस्य प्रवीण कुमार ने कहा कि यह विडंबना ही है। देश का हर उत्पादनकर्ता अपने उत्पादन की एमआरपी तय करता है, परंतु किसानों के उत्पादन का न्यूनतम समर्थन मूल्य तय करने का अधिकार तक नहीं दिया गया है। वहीं दूसरी अमेरिका के तानाशाह ट्रंप भारतीयों को बंदी बनाकर अपने सेना के विमान से भारत भेज रहा है और विश्व गुरु डंका बजानेवाले मौन हैं। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के कोषाध्यक्ष शिवदर्शन वर्मा ने कहा कि यह सरकार पूंजीपतियों के इशारों पर चलती है अडानी की सेवा करने से जब फुर्सत मिले तब वह कोई दूसरा काम करें।
किसान सभा जिलाध्यक्ष विनय कुमार सिंह ने कहा कि C2+50 के फार्मूले से एमएसपी तय होनी चाहिए और स्वामीनाथन आयोग के सिफारिश को तत्काल लागू किया जायें। इस अवसर पर महेंद्र यादव, जितेंद्र श्रीवास्तव जीतू "भैया", रामनरेश वर्मा ,प्रेमचंद वर्मा दीपक शर्मा सर्वेश यादव शैलेंद्र मिश्रा आशीष वर्मा, श्यामसिंह"एडवोकेट", आदि प्रमुख लोग मौजूद रहें।
Barabanki News
Government
cheating
farmers
guaranteeing
MSP
Brijmohan

0 टिप्पणियाँ