ताज़ा खबरें

7/recent/ticker-posts

Barabanki: पूर्व मंत्री अरविंद सिंह गोप का BJP पर बड़ा हमला, कहा-संविधान कमजोर कर अधिकारों से किया जा रहा खिलवाड़

 

Barabanki News... हर जाति धर्म संप्रदाय के आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को मजबूती प्रदान करने के लिए पीडीए का मजबूत करना अत्यंत जरूरी है। जितना सशक्त पीडीए होगा उतने ही हम सब के हक अधिकार सुरक्षित रहेंगे।

उक्त विचार समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव पूर्व कैबिनेट मंत्री अरविंद कुमार सिंह गोप ने विधानसभा दरियाबाद के ग्राम काशीपुर में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर जिला सचिव विनय पांडे द्वारा आयोजित संविधान बचाओ पीडीए चौपाल बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित होकर ग्राम वासियों को संबोधित करते हुए व्यक्त किये। 

राष्ट्रीय सचिव ने आगे कहा समता समानता बंधुत्व एवं मानवता आधारित जिस भारतीय संविधान को बाबा साहब भीमराव अंबेडकर ने कठिन परिश्रम से तैयार तैयार कर सभी जाति धर्म संप्रदाय के लोगों को उनके अधिकारों के हिसाब से रहने की आजादी दिलाई थी। आज उसी संविधान को मौजूदा सरकार कमजोर करने का कार्य कर रही है। जनता के अधिकारों से खिलवाड़ कर रही है। मौजूदा सरकार से सीना तान कर लड़ने का काम हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव और समाजवादी पार्टी कर रही है। इसलिए हम सब को एकजुट होकर अखिलेश यादव के कंधे से कंधा मिलाकर देश समाज गरीब कमजोरों के हक अधिकारों को सुरक्षित रखने के लिए एक साथ आगे बढ़कर पीडीए को मजबूत करते हुए देश और अपने हक अधिकारों को सुरक्षित करने के लिए 2027 के विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनना ही होगा। तभी गरीबों के चेहरे पर मुस्कान आएगी और सभी के हक अधिकार सुरक्षित रह पाएंगे। 

चौपाल में मुख्य रूप से पूर्व विधायक रामगोपाल रावत, कार्यक्रम संयोजक विनय पांडे, युवा सपा नेता अविरल सिंह, रामरूप रावत, लालता प्रसाद, शिवप्रसाद, बाबा शमशाद अली, मिलन पाल, सावन यादव, अजय प्रताप सिंह, पप्पू, जिला उपाध्यक्ष अजय वर्मा, बबलू हसमत, अली गुड्डू, जिला प्रवक्ता वीरेंद्र प्रधान, विकास सिंह, दुर्गेश रावत, जुलेखा, मोहम्मद यूनुस, रोहित यादव, पवन यादव, सुरेंद्र विक्रम यादव, राम प्रकाश वर्मा, राम अवध वर्मा, रामपाल रावत, संतोष रावत, सुरेंद्र चौरसिया, रामकृपाल रावत आदि तमाम ग्रामवासी मौजूद रहे।

Barabanki News
Former minister
Arvind Singh Gop's 
attack 
BJP
weakening 
constitution 
playing
rights

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ