ताज़ा खबरें

7/recent/ticker-posts

Barabanki: चोरी पर सीनाजोरी-बच्चे से अश्लील हरकत करने के विरोध पर पिता-पुत्री को किया लहुलुहान

 

Barabanki News... जिले के फतेहपुर थाना क्षेत्र में दबंग युवकों के चोरी पर सीनाजोरी करने का मामला सामने आया है। यहां एक बच्चे के साथ अश्लील हरकत कर रहे दो युवकों को मना करने पर उन लोगों ने पिता और उसकी बेटी पर हमला कर दिया। दोनों ने पिता और बेटी को लात-घूंसों ओर लाठी-डंडों से लहुलुहान कर दिया। पुलिस ने इस मामले में पीड़ितों की शिकायत पर केस दर्ज जांच शुरू कर दी है। 

फतेहपुर थाना क्षेत्र के अहमदपुर गांव के उमेश चंद्र ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि सोमवार देर रात गांव का ही अंकित रावत उनके पुत्र के साथ अश्लील हरकतें और गंदी-गंदी गालियां दे रहा था। घटना की जानकारी होने पर उन्होंने इसका विरोध किया, तो नाराज आरोपी ने गांव के ही दिग्विजय वर्मा के साथ मिलकर उसे और उसकी पुत्री अंशुमा की लाठी-डंडों और लात घूसों से जमकर पिटाई कर दी और जान से मारने की धमकी दी। वारदात के बाद आरोपीजन मौके से फरार हो गए। गंभीर रूप से घायल उमेश चंद्र को परिजन उपचार के लिए फतेहपुर के सरकारी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां दोनें का उपचार जारी है। कोतवाल धीरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर दो लोगों के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया गया है और मामले की छानबीन की जा रही है।

Barabanki News 
Father
daughter 
bled 
 protest 
 theft 
 cinnamon child

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ