Barabanki News... जिले के नगर कोतवाली क्षेत्र में फर्जी ट्रेडिंग ऐप से इन्वेस्टमेंट में दोगुना प्रॉफिट के नाम पर साइबर फ्रॉड के मामले का पुलिस के साइबर सेल ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 1,58,900 रूपये की धनराशि को वापस कराया है।
ज्ञात हो की पुलिस के साइबर सेल को बीती 11 जनवरी को ऑनलाइन शिकायती प्रार्थना पत्र हुआ था, जिसमें साइबर अपराधियों द्वारा आवेदक मुनीष कुमार निवासी थाना कोतवाली नगर जनपद बाराबंकी के साथ फर्जी ट्रेडिंग ऐप से इन्वेस्टमेंट में दोगुना प्रॉफिट के नाम पर भिन्न-भिन्न तिथियों में फ्रॉड किए जाने का उल्लेख किया गया।
संदर्भित प्रकरण में तत्काल साइबर क्राइम सेल द्वारा साइबर तकनीकी का प्रयोग कर संबंधित मर्चेंट/बैंको से पत्राचार कर 1,58,900 रूपये आवेदक के खाते में वापस कराया गया।
Barabanki News
Fake trading apps
greed
double
profit
investment
returned

0 टिप्पणियाँ