ताज़ा खबरें

7/recent/ticker-posts

Barabanki: IGRS जनसुनवाई पोर्टल पर समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए जिला फिर अव्वल

 

Barabanki News... IGRS जनसुनवाई पोर्टल पर प्राप्त प्रार्थना पत्रों के समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए माह जनवरी-2025 में जनपद को प्रदेश में प्रथम स्थान तथा जनपद के समस्त 23 थानों को भी प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है।

आपको बता दें कि पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह द्वारा IGRS जनसुनवाई पोर्टल (Integrated Grievance Redressal System) पर प्राप्त होने वाले शिकायती प्रार्थना पत्रों के समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु जनपद के समस्त थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया है। इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी डॉ0 अखिलेश नारायण सिंह के नेतृत्व में IGRS टीम द्वारा सभी प्रकार के शिकायती प्रार्थना पत्रों के समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण कराकर आख्या अपलोड की गई, जिसके परिणामस्वरूप जनपद को माह जनवरी-2025 की रैंकिंग में प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है। 

प्राप्तांक के अनुसार जनपद बाराबंकी के समस्त 23 थानें 1- कोतवाली नगर 2- देवा 3- रामनगर 4- रामसनेहीघाट 5- सफदरगंज 6- मोहम्मदपुर खाला 7- सतरिख 8- असन्द्रा 9- टिकैतनगर 10- फतेहपुर 11- जहांगीराबाद 12- मसौली 13- जैदपुर 14- बदोसराय 15- हैदरगढ़ 16- कोठी 17- महिला थाना 18- बड्डूपुर 19- घुंघटेर 20- कुर्सी 21- सुबेहा 22- लोनीकटरा 23- दरियाबाद भी प्रथम स्थान पर रहे। 

IGRS जनसुनवाई पोर्टल पर आमजन द्वारा अपनी समस्या हेतु ऑनलाइन आवेदन की व्यवस्था शासन द्वारा की गई है, जिसकी प्रत्येक माह समीक्षा की जाती है। शिकायतों के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के आधार पर प्रत्येक जनपद का मासिक मूल्यांकन कर प्रत्येक माह रैंकिग का निर्धारण भी शासन स्तर से किया जाता है।

Barabanki News
District 
topped 
timely 
quality 
disposal 
IGRS
Janasunwai portal

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ