ताज़ा खबरें

7/recent/ticker-posts

Ayodhya: राम मंदिर में दर्शन और आरती के समय में बदलाव, जानिए अब किस समय से होंगे दर्शन

 

Ayodhya News... राम मंदिर ट्रस्ट ने राम मंदिर के दर्शन और आरती में बदलाव कर दिया है। नई व्यवस्था के तहत अब सुबह 6 बजे रात 10 बजे तब रामलला के दर्शन किए जा सकेंगे। राम मंदिर ट्रस्ट ने ये फैसला ज्यादा से ज्यादा श्रद्धालुओं को सुगम दर्शन कराने के लिए लिया है। नई व्यवस्था 6 फरवरी से लागू होगी। 

राम मंदिर ट्रस्ट की नई व्यवस्था के तहत अब राम मंदिर में मंगला आरती अब सुबह 4 बजे होगी। मंगला आरती के बाद भगवान के पट को बंद किया जाएगा। इसके बाद सुबह 6 बजे श्रंगार आरती की जाएगी। श्रंगार आरती के साथ ही रामलला का मंदिर आम जन के लिए खोल दिया जाएगा। इसके बाद दोपहर 12 बजे राज भोग लगाया जाएगा। भोग के पश्चात पुनः श्रद्धालु अऩवरत रामलला का दर्शन कर सकेंगे। इसके बाद शाम 7 बजे संध्या आरती होगी। संध्या आरती के दौरानि 15 मिनट के लिए भगवान का पट बंद किया जाएग। इसके बाद अनवरत रात 10 बजे तक दर्शन किए जा सकेंगे। रात 10 बजे शयन आरती होगी। शयन आरती के बाद भगवान का पट बंद कर दिया जाएगा। आपको बता दें कि पूर्व में 9:30 बजे होती शयन आरती और 7:00 बजे सुबह श्रद्धालुओं के लिए भगवान का पट खुलता था। 

बढ़ती श्रद्धालुओं की संख्या को देखते हुए राम मंदिर ट्रस्ट ने ये फैसला किया है। ताकि ज्यादा से ज्यादा श्रद्धालुओं को सुगमता से राम लला के दर्शन कराए जा सकें। नई व्यवस्स्था से अब डेढ़ घंटे ज्यादा राम लला के दर्शन किए जा सकेंगे। यही नहीं अब भगवान के भोग के समय भी श्रद्धालुओं को दर्शन मिलता रहेगा।

Ayodhya News
Darshan 
Ram temple a
time 
Aarti,
time


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ