Barabanki News... जिला अधिकारी शशांक त्रिपाठी ने शनिवार को रामनगर तहसील में सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान जनता की समस्याएं सुनीं। डीएम ने समस्या सुनने से पहले फरियादियों के लिए कुर्सी मंगवाई और उस पर बैठनें को कहा और सरलता से समस्या सुनीं। पहली बार तहसील जनसभागार में ऐसा देखने को मिला की फरियादियों को कुर्सी पर बैठाकर समस्या सुनीं गईं। जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी ने सभी विभागों की समस्याएं गंभीरता से सुनीं और बारी-बारी से बिजली विभाग, विकास विभाग, पुलिस, स्वास्थ्य विभाग, शिक्षा विभाग, जल निगम, सहित सभी विभागों को निस्तारण का आदेश दिया।
संपूर्ण समाधान दिवस में राजस्व विभाग के 70, पुलिस विभाग के 9, विकास विभाग के 25, खाद्य एवं रसद विभाग के 7, महिला कल्याण विभाग 1, स्वास्थ्य विभाग 2, विद्युत विभाग 4, अन्य विभाग 6, सहित 124 शिकायती प्रार्थना डीएम को प्राप्त हुए। जिसमें जिला अधिकारी के द्वारा 31 शिकायती प्रार्थना पत्र का निस्तारण कराया गया। जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को बताया शासन के निर्देशानुसार सभी तहसीलों में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया जा रहा है शासन के द्वारा जो लोक कल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही हैं उसी के अनुरूप सभी अधिकारी कार्य करें और जनता जनार्दन की सेवा कर निस्तारण करें। संपूर्ण समाधान दिवस के बाद जिला अधिकारी ने सिलौटा गांव स्थित क्षतिग्रस्त कटका नाला पुल का निरीक्षण कर अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए।
संपूर्ण समाधान दिवस में पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह, एसडीम रामनगर पवन कुमार, खंड विकास अधिकारी जितेंद्र कुमार, तहसीलदार भूपेंद्र विक्रम सिंह, नायब तहसीलदार अभिषेक, नायब तहसीलदार सैयद तहजीब हैदर सूरतगंज, थाना प्रभारी रामनगर अजय कुमार त्रिपाठी, बीएसए संतोष देव पांडे, उपखंड अधिकारी मनोज यादव, अधिशासी अभियंता बिजली विभाग दिलीप कुमार यादव, एडीओ डॉक्टर दलबीर सिंह, खंड शिक्षा अधिकारी संजय कुमार, सब इंस्पेक्टर नीतू, आरक्षी अंजलि सहित सभी विभागों के अधिकारी कर्मचारी फरियादी तहसील समाधान दिवस में मौजूद रहे।
Barabanki News
DM
listened
problems
sitting
chair

0 टिप्पणियाँ