ताज़ा खबरें

7/recent/ticker-posts

Barabanki: DM ने जनेस्मा डिग्री कॉलेज का किया औचक निरीक्षण, छात्रों की कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

 

Barabanki News,,, जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी ने मंगलवार को जवाहर लाल नेहरू मेमोरियल पोस्ट ग्रेजुएट कॉलेज (जेनेस्मा) का निरीक्षण किया। कॉलेज में छात्रों की उपस्थिति कम होने पर कड़ी नाराजगी जताते हुए छात्रों की उपस्थिति सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। उन्होंने पठन-पाठन के लिये बनाये टाइमटेबल को देखा। इसके अलावा कॉलेज में निर्माणाधीन भवन का निरीक्षण किया। 

 इस दौरान उन्होंने सम्बंधित निर्माण एजेंसी को निर्देशित करते हुए कहा कि समय से निर्माण कार्य पूर्ण किया जाए। जिलाधिकारी ने प्रशासनिक भवन, लाइब्रेरी, परीक्षा भवन, विज्ञान प्रयोगशाला, सहित संपूर्ण कॉलेज का निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने लाइब्रेरी में रखी निष्प्रयोज्य वस्तुओं को हटाने के निर्देश दिए। साथ ही कॉलेज परिसर सहित कक्षा-कक्षों की नियमित साफ-सफाई के निर्देश दिये। जिलाधिकारी ने कैंपस में बने अनुसूचित जाति आवासीय छात्रावास का भी निरीक्षण किया। छात्रावास में निर्माणाधीन शौचालय और पेयजल की समस्या को अविलंब दूर करने के निर्देश दिये। इस दौरान उन्होंने छात्रों से बातचीत की और सम्बंधित अधिकारियों को समस्याओं के निस्तारण के निर्देश दिये। इस दौरान जॉइंट मजिस्ट्रेट/एसडीएम श्री आर जगत साईं, जेनेस्मा कॉलेज के प्राचार्य डॉ सीताराम सहित सम्बंधित अधिकारी एवं कॉलेज का स्टॉफ उपस्थित रहा।

 जिलाधिकारी ने बस स्टॉप से रेलवे स्टेशन का किया निरीक्षण
जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी ने मंगलवार को बस स्टॉप से जेनेस्मा वाया रेलवे स्टेशन रोड का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सड़क पटरियों पर दुकानदारों द्वारा किये गए अवैध अतिक्रमण को देखकर नाराजगी जताते हुए सम्बंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि सड़क पटरी पर दुकानदारों द्वारा किये गए अवैध अतिक्रमण को तुरन्त हटाया जाय। साथ ही दुकानदारों को निर्देशित कर दिया जाए कि यदि दोबारा अतिक्रमण किया गया, तो कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि दुकानदार आवंटित स्थान (चबूतरा) पर ही अपनी दुकानें लगाएं। सड़क की पटरियों को अतिक्रमण से मुक्त रखें। जिससे जाम की समस्या से लोगों को निजात मिल सके। इस अवसर पर जॉइंट मजिस्ट्रेट/एसडीएम नवाबगंज आर जगत साईं, ईओ नगर पालिका नवाबगंज सहित सम्बन्धित अधिकारी मौजूद रहे।

Barabanki News
DM 
surprise inspection 
Janesma Degree College
expressed 
displeasure 
low attendance 
students

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ