Barabanki News... नगर कोतवाली क्षेत्र के कुरौली में स्थित लखनऊ पब्लिक स्कूल (LPS) के छात्र-छात्राओं को साइबर सेल टीम बुधवार को साइबर क्राइम और उससे बचाव हेतु जागरुक किया।
साइबर सेल टीम ने इस दौरान LPS में अध्यापकों व छात्र/छात्राओं को साइबर अपराध व साइबर अपराध से बचाव हेतु निम्नलिखित बिन्दुओं पर विस्तृत जानकारी दी।
1.बैंक द्वारा कभी भी KYC अपडेट कराने के लिए मोबाइल फोन से व्यक्तिगत जानकारी/OTP/CVC/PIN नम्बर नहीं मांगा जाता है, यदि ऐसी कोई कॉल आए तो व्यक्तिगत जानकारी साझा न करें तथा किसी अनजान व्यक्ति के कहने से कोई भी ऐप डाउनलोड न करें।
2. किसी भी वेबसाइट पर व्यक्तिगत जानकारी साझा करने से पहले अच्छी तरह से जांच कर लें, ऑनलाइन सेवाएं प्रदान करने वाली कम्पनियों व सरकारी विभाग के कस्टमर केयर का नम्बर आधिकारिक वेबसाइट से ही प्राप्त करें।
3. अज्ञात व्यक्ति/मोबाइल नम्बर द्वारा भेजे गए लिंक को क्लिक न करें।
4. किसी से पैसा प्राप्त करते समय अपनी यूपीआई आईडी/पासवर्ड न डालें, पैसा प्राप्त करते समय इसकी आवश्यकता नहीं होती है।
5. अपने सोशल मीडिया एकाउण्ट व बैंक खातों का पासवर्ड मजबूत बनाएं जिसमें नम्बर, अक्षर व चिन्ह तीनों हो, साथ ही टू-स्टेप वेरीफिकेशन लगाए रखें।
साइबर धोखाधड़ी होने पर तत्काल साइबर हेल्पलाइन नम्बर 1930 पर कॉल करें अथवा साइबर अपराध पोर्टल की वेबसाइट https:// cybercrime.gov.in पर अपनी शिकायत दर्ज करें जिससे धनराशि खाते में होल्ड करायी जा सके।
Barabanki News
Cyber cell
LPS
students
aware
measures
protect
cyber crime

0 टिप्पणियाँ