Barabanki News... डिस्ट्रिक्ट कोआपरेटिव बैंक लि० की 20वीं आम सभा की रविवार को हिंद इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज सभागार में मुख्य अतिथि सहकारिता राज्यमंत्री (स्वतन्त्र प्रभार) जे०पी०एस० राठौर की गरिमामयी उपस्थिति में सम्पन्न हुई। मुख्य अतिथि जे०पी०एस० राठौर ने सहकारिता से जुड़े कृषक बंधुओं के योगदान के लिये शुभकामनाएं देते हुए कहा कि कृषक बंधु सहकारिता से जुड़कर सहकारिता के आंदोलन को बढ़ाने से देश में उत्तर प्रदेश एक नया मुकाम हासिल करेगा। मुख्यमंत्री इस बात पर जोर देते है कि साधन सहकारी समितियां किसानों के समाधान का साधन बने। जिसके लिए मुख्यमंत्री जी निरन्तर मार्ग दर्शन करते रहते है। सहकारिता के माध्यम से किसानों को आर्थिक रूप से सशक्त और मजबूत बनाया जा सकता है। सहकारिता के माध्यम से हम सबको रोजगार दे सकते हैं। तमाम समस्याओं के बावजूद मुख्यमंत्री ने सहकारिता विभाग पर आशीर्वाद देते हुए जिला सहकारी बैंकों को दस-दस लाख रुपये की लिमिट जारी की। जिससे साधन सहकारी समितियों पर यूरिया व डीएपी खाद समय पर उपलब्ध हो सके। आम सभा का मुख्य प्रतिवेदन बैंक की सचिव/ मुख्य कार्यपालक अधिकारी रेनू कुशवाहा द्वारा प्रस्तुत किया गया, जिसमें बैंक की वित्तीय अस्तियाँ 31 मार्च, 2024 को मु0 432.35 लाख, कृषि व्यवसाय के०सी०सी० दिनांक 31 मार्च, 2024 को मु0 67.82 लाख जिसे दिसम्बर, 2024 में बढ़ाकर मु0 76.62 लाख कर लिया गया है, विविधीकरण ऋण में मु0 42.62 लाख वितरण किया गया एवं बैंक के खाताधारकों से 31 मार्च, 2024 में मु0 26202.15 लाख का निक्षेप प्राप्त किया गया। बैंक को नाबार्ड निरीक्षण में बी श्रेणी प्रदान की गयी है। बैंक के मुख्य अतिथि द्वारा बी० पैक्स में क्यू०आर० कोड की सुविधा के साथ ही बैंक में महिलाओं के लिए गृहलक्ष्मी धन योजना का शुभारम्भ किया गया। बैंक द्वारा 05 बड़े ऋणी कृषक सदस्यों को समय से ऋण अदायगी करने एवं बैंक की शाखाओं के निक्षेप वृद्धि एवं समितियों की वसूली हेतु पुरस्कृत किया गया, साथ ही बैंक प्रबन्ध कमेटी के संचालक श्री संतोष मौर्या को एन०पी०ए० ऋणों में वसूली हेतु उल्लेखनीय योगदान हेतु प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। कार्यकम की अध्यक्षता गुरुशरण लोधी सभापति डिस्ट्रिक्ट कोआपरेटिव बैंक लि० द्वारा की गयी।
इस मौके पर अवनीश पटेल एम०एल०सी०, राजरानी रावत अध्यक्ष जिला पंचायत, अंगद सिंह विधान परिषद सदस्य, दिनेश रावत विधायक हैदरगढ़, अरविन्द कुमार मौर्य जिलाध्यक्ष, उपेन्द्र रावत पूर्व सांसद, शरद अवस्थी पूर्व विधायक रामनगर, अम्बरीश रावत पूर्व विधानसभा प्रत्याशी जैदपुर, राम कुमारी मौर्य पूर्व प्रत्याशी नवाबगंज, अवधेश प्रसाद जिला पंचायत सदस्य, बैंक के उपसभापति श्री अरूण कुमार बैसवार एवं प्रबन्ध कमेटी के संचालक सदस्य व बैंक प्रतिनिधिगणों के साथ ही विभागीय अधिकारियों में री विकास कुमार उप आयुक्त एवं उप निबन्धक सहकारिता अयोध्या मण्डल, लोकेश त्रिपाठी सहायक आयुक्त एवं सहायक निबन्धक सहकारिता, रेनू कुशवाहा सचिव/ मुख्य कार्यपालक अधिकारी डिस्ट्रिक्ट कोआपरेटिव बैंक लि० बाराबंकी, उपमहाप्रबन्धक डिस्ट्रिक्ट कोआपरेटिव बैंक लि० बाराबंकी, समस्त अपर जिला सहकारी अधिकारी, बाराबंकी, समस्त सहायक विकास अधिकारी, (सह०) तथा बैंक के समस्त अधिकारी / कर्मचारी तथा जनपद के बी० पैक्स के अध्यक्ष एवं सचिव भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन प्रवक्ता आशीष पाठक ने किया।
Barabanki News
Cooperative
farmers
strengthened
JPS Rathore



0 टिप्पणियाँ