ताज़ा खबरें

7/recent/ticker-posts

Barabanki: मुंगेरी लाल आयोग बनाकर कर्पूरी ठाकुर ने पिछड़ों को 12 प्रतिशत का आरक्षण दिलाया-पुनिया

 

Barabanki News... जननायक कर्पूरी ठाकुर सामाजिक न्याय के पुरोधा थे। आपने जीवन भर दलित, शोषित और वंचित वर्ग के उत्थान के लिये संघर्ष किया। उनका सादा जीवन सरल स्वभाव स्पष्ट विचार और अदम्य इच्छा शक्ति लोगों को प्रभावित कर लेती थी और जनता उनके विराट व्यक्तित्व के प्रति आकर्षित हो जाती थी। बिहार के मुख्यमंत्री रहते हुये उन्होनें मुंगेरी लाल आयोग के तहत पिछड़ों को 12 प्रतिशत का आरक्षण दिया। भारत सरकार ने 23 जनवरी 2024 को उनके मरणोपरान्त उन्हें भारत रत्न से सम्मानित करने की घोषणां की। उनकी पुण्यतिथि के अवसर पर हम कांग्रेस परिवार के साथ स्वतन्त्रता संग्राम सेनानी, शिक्षक, राजनीतिज्ञ बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर को श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुये उन्हें दिल की गहराइयों से याद करते है। उक्त उद्वगार पूर्व सांसद डॉ पीएल पुनिया ने सोमवार को बिहार राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री सामाजिक न्याय के पुरोधा स्वर्गीय कर्पूरी ठाकुर की पुण्यतिथि के अवसर पर अपने ओबरी आवास पर कांग्रेस परिवार द्वारा अयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम में उनके चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित करने के पश्चात व्यक्त किये। 

 कांग्रेस अध्यक्ष मोहम्मद मोहसिन ने जननयाक कर्पूरी ठाकुर के चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुये कहा कि कर्पूरी ठाकुर ईमादारी और सादगी के प्रतिमूर्ति ही नहीं, दूरदर्शी होने के साथ-साथ ओजस्वी वक्ता भी थे। आप 1952 से लगातार विधायक रहे, लेकिन अपने लिये एक मकान भी नहीं बनवाया। जब कर्पूरी ठाकुर बिहार के उपमुख्यमंत्री बने, तो उन्होनें पढ़ाई में बेटियों के लिये अंग्रेजी भाषा की परेशानी को देखते हुये मैट्रिक परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिये अंग्रेजी की अनिवार्यता को समाप्त करके शिक्षा को आम लोगों तक पहुंचाने का काम किया। ऐसे सादगी भरे राजनीतिज्ञ जिसने जीवन भर पिछड़ों और दलित शोषितों के लिये संघर्ष किया। बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पुरी ठाकुर की पुण्यतिथी के अवसर पर उनके चित्र पर कांग्रेस परिवार के साथ श्रद्धा सुमन अर्पित करके अपने को धन्य समझता हूं। 

 बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर की पुण्यतिथि के अवसर पर उनके चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित करने वालो में से मुख्य रूप से, नगर अध्यक्ष राजेन्द्र वर्मा फोटोवाला, आदर्श पटेल, सरजू शर्मा, इरफान कुरैशी, केसी श्रीवास्तव, देवेन्द्र सिंह मोनू, नेकचन्द्र त्रिपाठी, अखिलेश वर्मा, रमेश कश्यप, अजय रावत, प्रीती शुक्ला, तस्लीमन खान, कौशल किशोर वर्मा, आनन्द रावत, प्रदीप वर्मा, मोहम्मद जिशान सहित दर्जनों की संख्या में कांग्रेसजन थें।

Barabanki News
Mungeri Lal 
Commission
Karpuri Thakur
reservation
backward classes
PL Punia


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ