Lucknow News...योगी सरकार-02 का यह बजट विकास और विश्वास का बजट है। खास तौर पर अल्पसंख्यक समाज के विकास के लिए यह बजट एक मील का पत्थर साबित होगा। योगी सरकार के बजट में चाहे किसान हो, चाहे नौजवान हो, चाहे मुसलमान हो सबका ख्याल रखा गया है। अल्पसंख्यक समाज के हितों के लिए ईमानदारी से काम करना सरकार की प्राथमिकता है। सभी को अच्छी शिक्षा मिले अच्छा रोजगार मिले, हमारे नौजवान स्किल्ड हो, यह हमारी प्राथमिकता है। मुस्लिम महिलाओं को रोजगार परक शिक्षा से जोड़ना यह हमारा प्रमुख एजेंडा है और अल्पसंख्यक समाज के हितों के लिए हम हर सार्थक कदम पूरी ईमानदारी से उठा रहे हैं।
अल्पसंख्यक कल्याण मुस्लिम वक्फ एवं हज राज्य मंत्री दानिश आजाद अंसारी ने वित्तीय वर्ष 2025-26 के बजट पर अपनी प्रतिक्रया देते हुए उक्त बाते कही। बजट में अल्पसंख्यक समुदाय के विकास एवं उत्थान हेतु 1998 करोड़ रूपये एवं अल्पसंख्यक छात्र/छात्राओं को पूर्वदशम एवं दशमोत्तर छात्र वित्तीय योजना के अंतर्गत 365 करोड़ रूपये का प्रावधान करने पर मुख्यमंत्री एवं वित्तीय मंत्री का धन्यवाद ज्ञापित किया है।
Lucknow News
Budget
prove
milestone
development
minority
society
Danish Azad

0 टिप्पणियाँ