Barabanki News... महादेवा मेले में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम द्वारा सघन निरीक्षण किया जा रहा है, जिसके क्रम में एक वाहन पर 400 बोरियों में रखें 40000 पानी के पाउच जो एक्वागंगा व गंगाजल ब्रांड के नाम के थे जिन पर भी निर्माणतिथि, वेस्ट बिफोर, विनिर्माता का नाम व पता अंकित नहीं था मौके पर विनष्ट करा दिया गया। विनष्ट पानी की कीमत लगभग एक लाख पचास हजार रुपए थी।
मेला क्षेत्र में गुप्ता की दुकान पर विक्रय हेतु भंडारित 20 किलो बासी लड्डू जो अनहाइजीनिक स्थिति में रखे गए थे को भी विनष्ट कराया गया। यादव भोजनालय पर सब्जी बनाने हेतु रखे गए 20 किलो खराब आलू को भी विनष्ट कराया गया। विभाग के अधिकारियों द्वारा निरंतर निरीक्षण कर प्रसाद एवं खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता को बेहतर बनाए रखने का प्रयास किया जा रहा है। इस दौरान टीम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी अनुराधा मिश्रा, भगौती प्रसाद एवं खाद्य सहायक पवन वर्मा व शिवकुमार शामिल रहे।
वहीं पौराणिक तीर्थ स्थल लोधेश्वर महादेव धाम के फाल्गुनी मेले के नवें दिन रविवार को भी कानपुर, उन्नाव, जालौन, औरैया, लखनऊ ,हरदोई , कानपुर देहात बाराबंकी सहित कई जनपदों से पैदल ही कावड़ लेकर कांवरियों और श्रद्धालुओं के आने का सिलसिला जारी है। हर-हर महादेव के जय घोष लगाते हुए कांवरिये लगातार चले आ रहे हैं। पांव में छाले पड़ गए हैं, लेकिन उसका दर्द महसूस नहीं हो रहा है।
जगदीश रावत की मौजूदगी में जालौन के मदारीपुर से करीब 26 कांवरिये रविवार को पैदल कांवड़ लेकर तीन दिन में पहुंचे। महंत जगदीश ने 22वीं कांवड़ लोधेश्वर महादेव मंदिर के त्रिशूल पर लगाकर चढ़ाई है। कांवरियों के अनुसार कांवड़ यात्रा करते समय रास्ते में दर्द और पीड़ा होती है, हम लोग इसको महादेव का प्रसाद और आशीर्वाद समझ कर ग्रहण करते हैं। जो महादेव हमे दर्द देते हैं वह हमें मीठा लगता है।
Barabanki News
Big action
Food Safety Department
Mahadeva
water

0 टिप्पणियाँ