ताज़ा खबरें

7/recent/ticker-posts

Barabanki: भाकियू टिकैत ने उठाया वन नेशन, वन एजूकेशन का मुद्दा, कहा-मौजूदा शिक्षा प्रणाली से हर कोई परेशान

 

Barabanki News... भारतीय किसान यूनियन टिकैत की यूथ विंग के संगठन मंत्री उद्वेंदू पटेल उर्फ आशू चौधरी ने एक राष्ट्र, एक शिक्षा (वन नेशन, वन एजूकेशन) की मांग की है। भाकियू टिकैत की यूथ विंग इ मुद्देै को लेकर बड़े अभियान भी चलाएगी। किसान संगठन का दावा है कि महंगी और असमान शिक्षा प्रणाली से हर परिवार पीड़ित है। इसलिए सरकार को सबसे लिए सामान्य शिक्षा की व्यवस्था करनी चाहिए और वन नेशन, वन एजूकेशन पर काम करना चाहिए।


   

अपने कार्यालय पर प्रेस कांफ्रेस करते हुए आशू पटेल ने कहा कि पूरे देश का व्यक्ति इस समय शिक्षा से परेशान है। उन्होंने कहा कि सरकार वन नेशन. वन इलेक्शन की बात तो कर रही है, लेकिन शिक्षा जैसे गंभीर मुद्दे बराबरी के लिए ध्यान नहीं दे रही है। उन्होंने कि आप देखें तो एक क्लास में पढ़ने वाले छात्र की शिक्षा में काफी फर्क होगा। उसकी फीस, उसका पाठ्यक्रम सब कुछ अलग होगा। उन्होंने कहा कि शिक्षा सामान्य होना चाहिए, लेकिन ना तो फीस सामान्य है और न ही पाठ्यक्रम। उन्होंने कहा कि देश के हर परिवार की चाहत है कि एक राष्ट्र एक शिक्षा होनी चाहिए। इस दौरान आशू चौधरी में आरटीई में खेल का मुद्दा भी उठाया। उन्होंने कहा कि संसद में आरटीई कानून पारित होने के बावजूद इस पर ठीक से अमल नहीं हो रहा है। उन्होंने आरोप लगाया आरटीई के तहत आरक्षित सीटों पर अमीर घरोें के बच्चे शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि शिक्षा जैसे गंभीप मुद्दे पर हम सब को जागरूक होगा। इसलिए वो एक अभियान शुरू करने जा रहे हैं। जिसके तहत रेली निकाली जाएगी। उन्होंने कहा कि हमारी मांग है कि तमाम स्कूलों का पाठ्यक्रम और फीस सामान्य होना चाहिए।

Barabanki News
Bhakiyu Tikait 
One Nation, one Education
Everyone 
current 
education system

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ